देश

“जहरीले सांप की तरह हैं पीएम मोदी, चखने पर हो जाएगी मौत”, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बिगड़े बोल, भड़की भाजपा

Mallikarjun Kharge: कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. दोनों पार्टियां प्रदेश में चुनाव प्रचार करने में जुट गई हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने आज कर्नाटक में अपनी जनसभा में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला तो वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कालाबुरागी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए एक ऐसा बयान दे दिया कि जिस पर एक बड़ा विवाद खड़ा हो सकता है. खड़गे ने कहा कि “पीएम मोदी जहरीले सांप की तरह हैं. आप सोच सकते हैं कि यह जहर है या नहीं. यदि आप इसे चखते हैं, तो आपकी मौत हो जाएगी..” मोदी एक अच्छे इंसान हैं, उन्होंने जो दिया है, उसे हम देखेंगे. आप जैसे ही इसे चाटेंगे, तो पूरी तरह से सो जाएंगे.

हालांकि खड़गे ने अपने बयान के बाद सफाई भी दी है. उन्होंने कहा कि “मैंने उनके (पीएम मोदी) बारे में यह बात नहीं की. मैं व्यक्तिगत बयान नहीं देता. मेरे कहने का मतलब है कि उनकी विचारधारा सांप की तरह है, अगर आप चाटने की कोशिश करेंगे तो मौत होनी तय है”. लेकिन बीजेपी ने उन पर निशाना साधना शुरू कर दिया है.

पीएम मोदी के जुबानी हमले का दिया जवाब

गौरतलब है कि कर्नाटक चुनाव प्रचार के लिए पीएम मोदी ने आज ही चुनावी रैली की थी. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा था कि “कांग्रेस का मतलब है झूठी गारंटी, कांग्रेस का मतलब है भ्रष्टाचार की गारंटी”. इसी के जवाब में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने पूछा कि क्या पीएम मोदी के पास यह साबित करने के लिए कोई डेटा है कि कांग्रेस के वादे पूरे नहीं हुए.

यह भी पढ़ें-  Anand Mohan: पप्पू यादव, जीतन राम मांझी से लेकर गिरिराज सिंह तक…आनंद मोहन की रिहाई पर क्यों बदल गए इनके सुर ?

खड़गे के बयान पर बीजेपी ने बोला हमला

बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए लिखा कि अब कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी को बताया ‘जहरीला सांप’… सोनिया गांधी के ‘मौत का सौदागर’ से यह शुरू हुआ..और उसका अंत कैसे हुआ, हम जानते हैं. कांग्रेस लगातार गर्त में उतरती जा रही है. इस हताशा से पता चलता है कि कांग्रेस कर्नाटक में जमीन खो रही है और वह इस बात को जानती है”.

क्या खड़गे के इस बयान का चुनाव में पड़ेगा असर ?

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक बार फिर पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान दे दिया है. जिसका उसे चुनाव में खामियाजा भुगतना पड़ सकता है. क्योंकि गुजरात चुनाव के समय भी कांग्रेस ने सीधे पीएम मोदी पर टिप्पणी की थी और उसे चुनाव में नतीजा भुगतना पड़ा था. वहीं कुछ लोग इसे कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस का सेल्फ गोल कर लिया है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

2 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

2 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

2 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

2 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

2 hours ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

2 hours ago