देश

Kolkata: महिला डॉक्टर से दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोपी को 14 दिनों की हिरासत में भेजा गया, 6 आरोपितों का पॉलीग्राफी टेस्ट होगा

Kolkata Doctor Rape Murder Case: पश्चिम बंगाल में कोलकाता की एक अदालत ने आज आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक महिला जूनियर डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी संजय रॉय को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

संजय रॉय को शुक्रवार दोपहर कड़ी सुरक्षा के बीच मध्य कोलकाता के सियालदह में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) की अदालत में पेश किया गया. मामले की सुनवाई नियमित अदालत कक्ष के बजाय, एसीजेएम के कक्ष में की गई. वहां किसी को भी प्रवेश करने की अनुमति नहीं थी.

कड़ी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस उपायुक्त रैंक के एक अधिकारी के नेतृत्‍व में बड़ी संख्‍या में पुलिसकर्मी कमरे के बाहर मौजूद थे.

आरोपी का चेहरा मीडिया से इस तरह छुपाकर रखा गया है.

बता दें कि घटना 9 अगस्त को अंजाम दी गई थी, जब एक ट्रेनी डॉक्टर से रेप और मर्डर कर दिया गया. इस घटना के विरोध में कोलकाता के डॉक्टर्स आज 15वें दिन (23 अगस्त) भी हड़ताल पर थे. उन्होंने कहा- हमें न्याय नहीं मिला है. इसलिए हम काम पर नहीं लौटेंगे.

रॉय को विशेष जांच टीम ने गिरफ्तार किया था

आरोपी संजय रॉय को कोलकाता पुलिस की विशेष जांच टीम ने गिरफ्तार किया था. लेक‍िन कोर्ट द्वारा मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का आदेश देने के बाद आरोपी को सीबीआई के हवाले कर द‍िया गया.

आरोपी समेत 6 का पॉलीग्राफी टेस्ट होगा

एक अधिकारी ने कहा— “आरोपी संजय रॉय समेत 6 का पॉलीग्राफी टेस्ट होगा. इनमें कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के अलावा पीड़ित डॉक्टर के साथ 8 अगस्त की रात डिनर करने वाले 4 डॉक्टर भी शामिल हैं.”

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

रेलवे का बड़ा झटका! 10 अक्टूबर से बंद रहेंगी ये ट्रेनें, दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस का भी बदला रास्ता

Train Cancellations: गोरखपुर-गोंडा रेल खंड पर ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य के चलते 10 अक्टूबर से…

16 minutes ago

‘बल से नहीं, आदर से जीतें शूरवीरों का दिल’ पीएम मोदी ने संस्कृत श्लोक के जरिए बताया सच्चे वीर का असली गुण

PM Modi Sanskrit Shloka: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म…

16 minutes ago

PAK के हाथों में कटोरा, मुंह पर धौंस! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट से कांप उठेगा पाकिस्तान, क्यों हुआ कंगाल?

World Bank की रिपोर्ट के मुताबिक, MENAAP क्षेत्र में रोजाना 3 डॉलर से कम पर…

39 minutes ago

Shardiya Navratri 2026: 11 या 12 अक्टूबर? जानिए कब से शुरू हो रहे हैं नवरात्र और किस दिन पड़ेगी अष्टमी

Navratri kab se shuru: शारदीय नवरात्र 11 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं. इस बार…

1 hour ago

उपचुनाव के नतीजों पर आज सबकी नजर! तमिलनाडु में TVK, पुडुचेरी में NDA आगे, बंगाल में मतगणना के बीच सख्ती

Bypoll Results: देश में 6 सीटों पर हुए उपचुनाव को लेकर आज वोटों की गिनती…

2 hours ago