Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

गुजरात में ‘डिजिटल जिहाद’ का पर्दाफाश! सोशल मीडिया पर चला रहा था धर्म का कारोबार; कच्छ से फकीरामद गिरफ्तार

गुजरात के कच्छ जिले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने एक व्यक्ति को सोशल मीडिया पर कथित रूप से इस्लामिक स्टेट (ISIS) से जुड़ी विचारधारा और भड़काऊ सामग्री फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है.

गुजरात के कच्छ जिले से आज (शनिवार) को एक खबर सामने आई है, जहां स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिस पर ऑनलाइन माध्यम से कथित रूप से राष्ट्र-विरोधी और भड़काऊ गतिविधियों में शामिल होने के गंभीर आरोप हैं. पुलिस के मुताबिक यह कार्रवाई एक पक्की खुफिया सूचना के आधार पर की गई, जिसके बाद पूरे इलाके में जांच अभियान चलाया गया.

जांच में सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कई अलग-अलग फर्जी अकाउंट्स चला रहा था. इन अकाउंट्स के जरिए वह कथित तौर पर ऐसी पोस्ट और सामग्री साझा कर रहा था, जो लोगों को भड़काने और एक खास विचारधारा की ओर आकर्षित करने के लिए बनाई गई थीं. पुलिस का कहना है कि इन पोस्ट्स का मकसद युवाओं को जिहाद जैसी अवधारणाओं की ओर उकसाना बताया जा रहा है.

कौन है आरोपी?

पुलिस ने जिस व्यक्ति को गिरफ्तार किया है उसकी पहचान फकीरामद गगड़ा के रूप में हुई है. वह कच्छ जिले के भुज तालुका के लोदाई गांव का रहने वाला बताया जा रहा है. शुरुआती जांच में यह भी पता चला है कि वह लंबे समय से सोशल मीडिया पर सक्रिय था और अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल कर अपनी पहचान छुपाने की कोशिश करता था.

फोन से मिले कई अहम सबूत

छापेमारी के बाद जब पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर उसकी जांच की, तो उसमें कई आपत्तिजनक पोस्ट और संदिग्ध सामग्री मिली. अधिकारियों के अनुसार, यह सामग्री ऐसी विचारधारा से जुड़ी हुई थी जो देश की एकता और सुरक्षा के लिए खतरा मानी जाती है. यही डिजिटल सबूत इस पूरे मामले में महत्वपूर्ण कड़ी साबित हुए हैं.

पुलिस ने इस मामले में पद्धर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया है. फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसके संपर्क कैसे लोगों से थे और वह इस तरह की गतिविधियों में कितने समय से शामिल था. अधिकारियों का कहना है कि जांच अभी शुरुआती चरण में है और आने वाले दिनों में और भी खुलासे हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें: AAP से बगावत पड़ी भारी! संदीप पाठक पर गिरफ्तारी की तलवार, दिल्ली पहुंची पंजाब पुलिस

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital