देश

Lakhimpur Kheri Video: फूलों की माला, टीका और आरती, उत्तरकाशी टनल से निकला मंजित घर पहुंचो तो ऐसे हुआ स्वागत

Lakhimpur Worker Welcome: उत्तरकाशी की सिल्क्यारा टनल हादसे में फंसे सभी मजदूरों को अपने-अपने गृह क्षेत्र भेजना शुरू किया जा चुका है. सभी का एम्स अस्पताल में चेकअप हो चुका है. इस सिलसिले में उत्तर प्रदेश के लखीमपुर के रहने वाले मजदूर मंजित भी अपने घर पहुंच चुके है. वह 80 दिनों के बाद अपने घर पहुंचे हैं. वह शुक्रवार की सुबह अपने पिता के साथ लखीमपुर खीरी पहुंचे थे. इस दौरान उनका घर पर जोर-शोर से स्वागत किया. मंजित की मां को सबसे ज्यादा खुशी हुई है. वह अपने बेटे के लिए आश लगाए बैठी थी. बता दें कि मंजित की मां ने बताया था कि वह अपने एक बेटे को पहले खो चुकी हैं.

मंजित के घर पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल हो गया. परिजनों ने क्षेत्र के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया. इसका वीडियो भी सामने आया है.

घर पर मंजित का जोरदार स्वागत

मंजित भी उत्तराखंड टनल हादसे में 17 दिनों तक फंसे रहे थे. अब वह सकुशल अपने घर पहुंच चुके हैं. इस मौके पर उनका जोरदार स्वागत किया गया. इसका वीडियो भी सामने आया है. उनके परिजनों ने घर को अच्छे से सजाया. उनके सवागत के लिए लोग फूलों की माला लेकर इंतजार कर रहे थे. उनकी मां ने भी फूलों की माला पहनाकर उनका स्वागत किया. उन्हें टीका लगाया और आरती उतारी. इस दौरान लोगों की भीड़ वहां लग गई.

अधिकारियों ने भी किया स्वागत

घर पहुंचने से पहले कलेक्ट्रेट ऑफिस पहुंचे था. यहां अधिकारियों ने भी फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया. इसका वीडियो सामने आया था. गौरतलब है कि 12 नवंबर को उत्तरकाशी में सिलक्यारा टनल में हादसा गया था. जिसके चलते टनल के अंदर मलबा गिर गया था और 41 मजदूर फंस गए थे. इन मजदूरों को उत्तरकाशी टनल हादसे के 17वें दिन सकुशल रेस्क्यू किया गया. हालांकि इस तमान नेताओं ने उनका अपडेट लिया.

हालात ये थे कि उत्तराखंड के सीएम धामी ने सिलक्यारा में ही कैंप किया. जब मजदूर टनल से सकुशल रेस्क्यू कर लिए गए तो तब जाकर सीएम धामी देहरादून लौटे.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

CAG रिपोर्ट के बाद एक्शन में रेल मंत्रालय! स्टेशनों पर लगेंगे 20 हजार नए फिल्ट्रेशन सिस्टम, मिलेगा शुद्ध पानी

Clean Drinking Water At Railway Stations: यात्रियों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के…

7 hours ago

पुरानी दिल्ली को मिलेगा नया पहचान-चिह्न: चांदनी चौक का टाउन हॉल बनेगा टूरिज्म और कल्चरल हब

दिल्ली सरकार और नगर निगम (MCD) ने चांदनी चौक स्थित 160 साल पुराने ऐतिहासिक टाउन…

7 hours ago

दाढ़ी-टोपी में सफर मुश्किल, निशाने पर मुसलमान! हामिद अंसारी के बयान को मुस्लिम संगठनों ने किया सपोर्ट

Hamid Ansari Statement: पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की सांप्रदायिकता और धार्मिक स्वतंत्रता पर की गई…

7 hours ago

Afghanistan Drug Crackdown: 12 प्रांतों में 60 संदिग्ध गिरफ्तार, 29 किलो ड्रग्स जब्त; गुप्त लैब भी ध्वस्त

Afghanistan Drug Crackdown: अफगानिस्तान में एंटी-नारकोटिक्स पुलिस ने 12 प्रांतों में कार्रवाई कर ड्रग्स कारोबार…

7 hours ago

‘BJP को रोकना है तो हमसे बात करो…’ UP चुनाव से पहले असदुद्दीन ओवैसी ने गठबंधन का दिया खुला ऑफर

2027 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अगर…

8 hours ago