दुनिया

‘धरती के सुरक्षित भविष्‍य के लिए LeadIT सरकारों और उद्योग के बीच साझेदारी का सफल उदाहरण’, Dubai में PM मोदी ने दी स्‍पीच

COP28 World Climate Action Summit: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई में COP28 वर्ल्ड क्लाइमेट एक्शन समिट में लीडरशिप ग्रुप फॉर इंडस्ट्री ट्रांजिशन (LeadIT) में पीएम नरेंद्र मोदी ने स्‍पीच दी. पीएम मोदी ने कहा, “आज 18 देश और 20 कंपनियां इस समूह की सदस्य हैं. हमने अपनी G20 की अध्यक्षता में, सर्कुलरिटी रणनीतियों के तहत वैश्विक सहयोग पर जोर दिया था. इसे और आगे बढ़ाते हुए हम LeadIT में एक नया अध्याय जोड़ रहे हैं. आज, हम LeadIT 2.0 लॉन्च कर रहे हैं.”

पीएम मोदी बोले, “हम सभी सदस्‍य देश एक साझा प्रतिबद्धता – ग्लोबल नेट ज़ीरो से जुड़े हुए हैं. नेट ज़ीरो के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए सरकार और उद्योग जगत की साझेदारी बहुत महत्वपूर्ण है. इंडस्ट्रियल इनोवेशन एक आवश्यक उत्प्रेरक है.”

COP28 वर्ल्ड क्लाइमेट एक्शन समिट में लीडरशिप ग्रुप फॉर इंडस्ट्री ट्रांजिशन (LeadIT) में मोदी ने आगे कहा- ‘धरती के सुरक्षित भविष्‍य के लिए, लीडरशिप ग्रुप फॉर इंडस्ट्री ट्रांज़िशन (LeadIT) सरकारों और उद्योग के बीच इस साझेदारी का एक सफल उदाहरण है. LeadIT जो 2019 में शुरू किया गया था, वह हमारा साझा प्रयास है ताकि उद्योग परिवर्तन को बढ़ावा मिले, कम कार्बन प्रौद्योगिकी और नवाचार को गति मिले और ग्लोबल साउथ को यह जल्दी और आसानी से प्राप्त हो…”

यह भी पढ़िए: COP28 Dubai: कुछ देशों के किए की कीमत पूरी दुनिया को चुकानी पड़ रही, कार्बन उत्सर्जन के जिम्मेदार ​अब गरीब देशों के लिए आगे आएं: PM मोदी

अपनी तरह प्रकृति के हेल्थ कार्ड के बारे में सोचें: PM मोदी

दुबई में वर्ल्ड क्लाइमेट एक्शन समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत ने इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन का उदाहरण दुनिया के सामने पेश किया है. समिट के ग्रीन क्रेडिट्स प्रोग्राम में पीएम मोदी बोले- “जिस तरह हम अपने हेल्थ कार्ड के बारे में सोचते हैं, उसी तरह हमको पर्यावरण के बारे में भी सोचना चाहिए. हमें ये भी सोचना चाहिए कि हमारी तरह पृथ्वी के हेल्थ कार्ड में भी पॉजिटिव पॉइंट्स जुड़ें. मेरे हिसाब से यही ग्रीन क्रेडिट है”

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

अगले 8 घंटे 17 राज्यों में बारिश का कहर! 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, ठंड का भी बड़ा अलर्ट

IMD ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु समेत 17 राज्यों में 23 नवंबर…

40 minutes ago

वैकुंठ चतुर्दशी पर ग्रहों की चाल में बड़ी उथल पुथल…! 4 राशियों की खुलेगी किस्मत, जानें आज का पूरा राशिफल

23 नवंबर 2026 को वैकुंठ चतुर्दशी, भरणी नक्षत्र और कई शुभ योगों के संयोग से…

1 hour ago

दिल्ली में प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, 20 दिन में कटे 8 हजार से ज्यादा चालान, 3,574 गाड़ियां बॉर्डर से लौटाईं

Delhi Pollution: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच ट्रैफिक पुलिस ने नियम तोड़ने वाले वाहन…

11 hours ago

कुशीनगर महोत्सव में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय ने जीवन के संघर्षों पर दिया सफलता का मंत्र, सुनिए पूरा संबोधन

कुशीनगर महोत्सव-2026 के भव्य मंच पर भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र…

11 hours ago

24 नवंबर से शुरू होगा मुंबई पुस्तक महोत्सव, 29 नवंबर को CMD उपेंद्र राय होंगे शामिल, जाने क्या होगा खास?

Mumbai Book Festival 2026: मुंबई विश्वविद्यालय के कलिना कैंपस में 24 से 29 नवंबर 2026…

12 hours ago