विश्लेषण

‘रूस में महिलाएं ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करें’, पुतिन की अपील; दुनिया के इस सबसे बड़े देश से भारत की आबादी है 9 गुना ज्‍यादा

Demographics of Russia: दुनिया के सबसे बड़े देश रूस में वहां की सरकार महिलाओं से ज्‍यादा बच्‍चे पैदा करने के लिए कह रही है. खुद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रशियन महिलाओं से कम से कम आठ बच्चे पैदा करने की अपील की है. उनका कहना है कि छोटे परिवारों की वजह से देश में जनसंख्या वृद्धि दर पर बुरा असर पड़ रहा है. ऐसे में देश की महिलाएं अधिक से अधिक बच्चे पैदा करें और बड़े-बड़े परिवारों को आदर्श बनाएं.

द इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने वर्ल्ड रशियन पीपुल्स काउंसिल को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले दशकों के लिए उनका लक्ष्य रूस की जनसंख्या बढ़ाना होगा. पुतिन ने कहा, “आइए हम इन शानदार परंपराओं को पुनर्जीवित करें. बड़े परिवारों को आदर्श बनाए.” यह पूरा भाषण रूसी राष्ट्रपति की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया गया है.

रूस के राष्ट्रपति ने संबोधन में कहा- ”हमारे कई जातीय समूहों ने चार, पांच या उससे भी अधिक बच्चों को पैदा करने की परंपरा को संरक्षित रखा है. हमारी कई दादी और परदादी के सात, आठ या उससे भी ज्यादा बच्चे थे. मगर, कई दशकों से हमारे देश में जनसंख्या वृद्धि दर में काफी कमी आई है, ऐसे में हमको उसी परंपरा को अपनाना होगा, जैसे हमारे पूर्वज होते थे.”

यह भी पढ़िए: भारत संग व्यापार में चीन को बीच में लाने की रूस की कोशिश, मोदी सरकार ने कहा- ये नहीं चलेगा

यूक्रेन से जंग के चलते जनसंख्या पर पड़ा बड़ा असर

यूं तो रूस की जन्म दर 1990 के दशक से लगातार गिर रही है. हालांकि, पिछले साल फरवरी में यूक्रेन जंग शुरू होने के बाद से देश में 3 लाख से अधिक लोग हताहत हुए हैं. और, करीब 9 लाख लोग देश छोड़कर भी चले गए. मगर, अपने संबोधन के दौरान पुतिन ने यूक्रेन युद्ध में हताहत होने वाले रूसी सैनिकों के आंकड़े का जिक्र नहीं किया, लेकिन उनके बयान को इससे जोड़ कर देखा जा रहा है.

रूस में दुनिया का 11% भूभाग, मगर आबादी महज 1.8%

आपको जानकार हैरानी होगी कि रूस के पास दुनिया के कुल भूभाग का 11% इलाका है, मगर, जनसंख्‍या में उसकी हिस्‍सेदारी महज 1.8% है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक, रूस की कुल जनसंख्‍या 14.7 करोड़ है. और, यह देश आबादी में दुनिया में 9वें पायदान पर है. वहीं, क्षेत्रफल की बात करें तो रूस 1,70,75,400 वर्ग किमी में फैला है. क्ष‍ेत्रफल में रूस भारत से लगभग 5 गुना बड़ा है, लेकिन जनसंख्‍या में भारत रूस से 9 गुना बड़ा है.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

वोस्कोद-1: दुनिया का पहला तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष मिशन, जिसे देखकर हिल गई थी अमेरिका की दुनिया

12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…

7 hours ago

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

7 hours ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

7 hours ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

7 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

7 hours ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

8 hours ago