देश

Sikkim Accident: सिक्किम हादसे में ललितपुर का जवान शहीद, घर में बच्चों का जन्मदिन मनाने की चल रही थी तैयारी, खबर मिलते ही मचा कोहराम

Lalitpur News: भारत-चीन सीमा के पास शुक्रवार को उत्तरी सिक्किम (Sikkim) में एक वाहन के सड़क से फिसलकर खाई में गिर जाने से सेना के 16 जवान शहीद हो गए. यह दुर्घटना सिक्किम की राजधानी गंगटोक से लगभग 130 किलोमीटर की दूरी पर स्थित लाचेन से लगभग 15 किलोमीटर दूर जेमा 3 में हुई थी. जिसके बाद पीड़ितों की रेजिमेंट का पता लगाया गया. वहीं दर्दनाक हादसे में यूपी के ललितपुर से जवान चरन सिंह भी शहीद हो गए.

जैसे ही इसकी जानकारी परिवार को मिली घर में मातम पसर गया. वहीं बताया जा रहा है कि इस दिन उनके बच्चों का जन्मदिन भी था. बच्चों के जन्मदिन पर ही उनको अपने पिता के शहीद होने की दुख भरी खबर मिली. बच्चों की जन्मदिन की खुशियां मातम में बदल गई.

ललितपुर के रहने वाले थे चरन सिंह

शहीद जवान चरन सिंह (35) ललितपुर में सौजना कस्बा के मोहल्ला ठकरास के रहने वाले थे. उनके बड़े भाई अमर सिंह के मुताबिक शुक्रवार शाम को सेना यूनिट से उन्हें फोन पर बस हादसे की जानकारी मिली. शहीद जवान चरन सिंह मौजूदा समय में 26 नायक यूनिट में सिक्किम के अंदर पोस्टिंग पर थे और शुक्रवार को उसी बस में सवार थे, जो खाई में गिर गई थी.

ये भी पढ़ें- Loudspeaker: धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर पर सख्त हुए सीएम योगी, बोले- क्रिसमस पर न हों धर्मांतरण की घटनाएं

बच्चों के जन्मदिन पर मिली शहीद होने की खबर

बताया जा रहा है कि परिवार में इसकी जानकारी उस समय मिली जब बच्चे घर पर अपना जन्मदिन मना रहे थे. तभी सेना यूनिट का फोन आया और घर की खुशियां एक पल में मातम में बदल गई. वहीं शहीद चरन सिंह दो महीने पहले एक महीने की छुट्टी मनाने के लिए घर पर आए थे और दिसंबर के महीने में सिक्कम के लिए रवाना हुए थे.

चुंगथांग उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अरुण थाटल ने बताया था कि सेना का वाहन 20 लोगों के साथ सीमा चौकियों की ओर जा रहा था. ऐसा लगता है कि जेमा 3 क्षेत्र में एक मोड़ पर बातचीत करते समय वाहन सड़क से उतर गया और खाई में नीचे गिर गया. तभी ये हादसा हो गया.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

1 hour ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

2 hours ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

2 hours ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

2 hours ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

3 hours ago