Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

हरियाणा DGP को लीगल नोटिस, थार मालिक ने किस बात के लिए दिया 15 दिन का वक्त?

शिकायतकर्ता सर्वो मित्र ने लीगल नोटिस में डीजीपी से 15 दिन के भीतर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के साथ थार वाहन मालिकों पर दिए गए बयान को वापस लेने की मांग की है. नोटिस में यह भी लिखा गया है कि DGP के बयान के बाद लोगों ने थार मालिक का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया है.

Edited by Radha Priya

गुरुग्राम के एक थार मालिक ने हरियाणा के डीजीपी ओपी सिंह को उनके द्वारा दिये गए बयान को लेकर लीगल नोटिस भेज दिया है. यह मामला 8 नवंबर को दिए गए उस बयान से जुड़ा है जिसमें गुरुग्राम में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान DGP ने कहा था कि थार और बुलेट चलाने वाले अधिकतर लोग अपराधी मानसिकता के होते हैं. इस टिप्पणी के बाद से ही यह बयान सोशल मीडिया पर भी विवाद में आ गया था.

दरअसल 8 नवंबर को गुरुग्राम में DGP ओपी सिंह ने सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों पर बात करते हुए थार और बुलेट वाहन चालकों के व्यवहार पर टिप्पणी की थी. उनकी इस टिप्पणी को कई लोगों ने आपत्तिजनक भरा बताया था यहां तक की पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भी सोशल मीडिया पर इसको लेकर प्रतिक्रिया दी थी. वहीं अब गुरुग्राम के एक थार मालिक ने इसे व्यक्तिगत तौर पर अपमानजनक मानते हुए कानूनी कार्रवाई का रास्ता चुना. थार मालिक ने अपने वकील के माध्यम से DGP को भेजे नोटिस में कई प्रमुख मांगें रखी है.

DGP के बयान से छवि खराब होने का आरोप

शिकायतकर्ता सर्वो मित्र ने लीगल नोटिस में डीजीपी से 15 दिन के भीतर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के साथ थार वाहन मालिकों पर दिए गए बयान को वापस लेने की मांग की है. नोटिस में यह भी लिखा गया है कि DGP के बयान के बाद लोगों ने थार मालिक का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया है, जिससे उसे मानसिक तनाव और सामाजिक असुविधा का सामना करना पड़ रहा है.

थार मालिक का आरोप है कि बयान के बाद लोग मुझे देखकर ताने मारते हैं कि यह बयान मेरे जैसे हजारों वाहन मालिकों की छवि खराब करता है. बहरहाल अगर 15 दिन में DGP की ओर से माफी या बयान वापसी नहीं होती है तो थार मालिक ने कहा है कि वह आगे अदालत में जाने पर भी विचार करेगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital