Bharat Express DD Free Dish

प्रसिद्ध अर्थशास्त्री Lord मेघनाद देसाई के निधन पर उद्योग जगत में शोक की लहर, Elara Capital Group के चेयरमैन राज भट्ट ने जताया दुख

Lord Meghnad Desai: राज भट्ट ने कहा कि Lord मेघनाद देसाई लंबे समय से Elara Capital Group से जुड़े हुए थे और अंतिम समय तक इसके बोर्ड के निदेशक रहे. राज भट्ट ने लॉर्ड देसाई को उनकी सेवा के लिए आभार व्यक्त किया.

Lord Meghnad Desai death

Lord Meghnad Desai: प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और ब्रिटिश संसद के हाउस ऑफ लॉर्ड्स के सदस्य लॉर्ड मेघनाद देसाई के निधन पर पूरे उद्योग जगत में शोक की लहर दौड़ गई. कई उद्योगपतियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. लॉर्ड देसाई के निधन पर Elara Capital Group के चेयरमैन राज भट्ट ने भी दुख जताया.

राज भट्ट ने कहा कि Lord मेघनाद देसाई लंबे समय से Elara Capital Group से जुड़े हुए थे और अंतिम समय तक इसके बोर्ड के निदेशक रहे.

Lord देसाई ने वैश्विक अर्थनीति को समझने और जनता तक पहुंचाने का जो काम किया, वह बेमिसाल रहा. उनके निधन पर Elara Capital के चेयरमैन और सीईओ राज भट्ट ने गहरा दुख जताते हुए कहा,

“Lord देसाई ने वैश्विक अर्थशास्त्र पर अपनी गहरी दृष्टि और जनसेवा के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता से अकादमिक जगत, नीति निर्माण और समाज पर एक अमिट छाप छोड़ी. उनका बौद्धिक विरासत और निर्भीक स्वर आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा.”

राज भट्ट ने आगे लिखा,

वे मेरे लिए एक मजबूत संबल थे. एक दयालु हृदय, तेज़-तर्रार बुद्धि और ऊर्जा से भरे हुए व्यक्ति थे. उन्होंने 2011 में Elara Securities के बोर्ड में शामिल होकर Elara Capital Group से अपनी यात्रा शुरू की थी, और अपने जीवन की अंतिम घड़ी तक Elara Capital PLC के बोर्ड में निदेशक के रूप में सक्रिय रहे.

राज भट्ट ने लॉर्ड देसाई का व्यक्त किया आभार

राज भट्ट ने लॉर्ड देसाई को उनकी सेवा के लिए आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा,

‘हम Elara Capital में Lord देसाई के प्रति अत्यंत आभार व्यक्त करते हैं, उनके निधन से हम गहरे शोक में हैं और उनके द्वारा छोड़ी गई विरासत को सहेजकर रखेंगे. उनका प्रभाव हमें आगे भी प्रेरित और मार्गदर्शित करता रहेगा.’

इस दौरान Elara Capital Group के चेयरमैन और CEO राज भट्ट ने लेडी किश्वर देसाई को ढाढस बंधाया और लॉर्ड देसाई के साथ काम करने को अपना सौभाग्य बताया. उन्होंने कहा,

हम Lady किश्वर देसाई, उनके परिवार और उन सभी लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं जिन्हें Lord देसाई को जानने और उनके साथ कार्य करने का सौभाग्य मिला. उनका ज्ञान, गरिमा और सत्य के लिए उनका निडर संघर्ष हमें हमेशा याद रहेगा. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें.

कौन थे मेघनाद देसाई

बता दें कि, मशहूर अर्थशास्त्री और ब्रिटेन के हाउस ऑफ लॉर्ड्स के सदस्य मेघनाद देसाई का जन्म गुजरात में हुआ था. लॉर्ड देसाई एक प्रख्यात अर्थशास्त्री, लेखक और राजनीतिज्ञ थे. 84 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली. मेघनाद देसाई लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में अर्थशास्त्र के एमेरिटस प्रोफेसर थे. उन्होंने वहां 1965 से 2003 तक अध्यापन कार्य किया था. लॉर्ड देसाई ने बॉम्बे विश्वविद्यालय से मास्टर्स की थी. इसके बाद वो आगे पढ़ने के लिए 1960 में यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वेनिया चले गए. जहां उन्होंने 3 सालों में अपनी पीएचडी पूरी कर ली.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read