Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Video: “5 लाख बांटे…, सिंगल मंजिल मकान को बनवाया डबल, नई गाड़ी ली”, वन विभाग के डिप्टी रेंजर ने खोली खुद के भ्रष्टाचार की पोल

Deputy Ranger Corruption Video: देवास जिले के खातेगांव में तैनात इस डिप्टी रेंजर का नाम मानसिंह गौड़ है. वीडियो में वह 6 महीने के कार्यकाल के दौरान अपनी कमाई जिक्र कर रहें.

वन विभाग के डिप्टी रेंजर ने अपनी भ्रष्टाचार की खोली पोल

MP News: मध्यप्रदेश के देवास जिले में वन विभाग के एक अधिकारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जो खुद ही कैमरे पर अपने भ्रष्टाचार की पोल खोल रहा है. वह वीडियो में किसी एक व्यक्ति से तलाब निर्माण को लेकर नापतोल पर बात कर रहा है. इस दौरान उसने अपने ही करप्शन की पोल खोल दी. उसने बताया कि पैसा और राजनीति के दम पर सब होता है. इस वीडियो में उसने अपने मकान और गाड़ी लेने के बारे में बताया है.

देवास जिले के खातेगांव में तैनात इस डिप्टी रेंजर का नाम मानसिंह गौड़ है. वीडियो में वह अपने 6 महीने के कार्यकाल के दौरान अपनी कमाई जिक्र कर रहा है. उसने बताया कि 5 लाख बांटे तब जाकर रेंजर का पद मिला.

वायरल वीडियो में क्या कह रहे हैं डिप्टी रेंजर?

वीडियल वीडियो में डिप्टी रेंजर मानसिंह खुद कबूल कर रहे है कि वन मंत्री से लेकर सब दूर तक लाख रुपये बांटे तब जाकर रेंजर का चार्ज मिला. उन्होंने कहा कि या तो पैसा हो या तुम्हारी राजनीति में दम हो. मेरी सुनो मैंने खातेगांव रेंजर का चार्ज लिया तो नेतागिरी भरपेट लगाई. वन मंत्री से लेकर सब दूर 5 लाख बांट दिएय तब चार्ज मिला. मेरा 30 बाय 50 का सिंगल मंजिल मकान था. अब वह डबल मंजिल हो गया है. इसके साथ ही गाड़ी भी नई ले ली.

वीडियो सामने आने के बाद डिप्टी रेंजर के ऊपर जांच की गाज गिर गई है. इस मामले में डीएफओ प्रदीप मिश्रा ने जांच के आदेश दिए हैं. इसके साथ ही उन्हें निलंबित भी कर दिया गया है.

डिप्टी रेंजर पर गिरी गाज

डीएफओ प्रदीप मिश्रा ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी भी बनाई गई है. शुरुआती जांच में उन्हें निलंबित कर दिया गया है. उनकी मकान और गाड़ी की भी जांच चल रही है. कहा जा रहा है कि यह वीडियो नवंबर के हफ्ते का है. वहीं उन्होंने जो वीडियो में बातें कहीं हैं वो साल 2021 की हैं जब उन्हें खातेगांव रेंज का प्रभारी बनाया गया था.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital