Bharat Express DD Free Dish

‘इंदौर आकर मारूंगी #*&@%!…’, मध्य प्रदेश की महिला विधायक ने गौरक्षक को दी धमकी, ऑडियो हो रहा वायरल

विधायक निर्मला सप्रे ने शुक्रवार की दोपहर उन्हें फोन किया. इस दौरान उन्हें धमकी व गाली दी. इस संबंध में एक ऑडियो टेप भी वायरल हो रहा है.

MLA Nirmala Sapre

MLA Nirmala Sapre: मध्य प्रदेश के सागर जिले की विधायक निर्मला सप्रे के खिलाफ एक गौरक्षक ने शिकायत दर्ज कराई है. जिसमें गौरक्षक ने आरोप लगाया है कि विधायक चारागाह की जमीन पर अवैध तरीके से अतिक्रमण कर रही हैं. जब उन्हें ऐसा करने से रोका गया तो विधायक ने उसे फोन पर धमकी और गालियां दी.

खिमलासा के रहने वाले हरकिशन सेन गौरक्षक हैं. वो बजरंग दल में पदाधिकारी के रूप में भी काम कर चुके हैं. हरकिशन बताते हैं कि वो खिमलासा गांव के रहने वाले हैं. इस समय पूरे प्रदेश में चारागाह की भूमि से अतिक्रमण हटाने की मुहिम चला रहे हैं.

ये भी पढ़ें- गैंगस्टर से बना आतंकवादी, हैप्पी पासिया को जल्द लाया जाएगा भारत

इसी के तहत उन्होंने अपने पैतृक गांव मगरधा में मौजूद चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए परदेशीपुरा थाने में एक शिकायत दर्ज कराई थी. उनका गांव बीना विधानसभा का हिस्सा है. जहां की विधायक निर्मला सप्रे हैं.

फेसबुक पोस्ट देखकर धमकी देने का आरोप

हरकिशन के अनुसार उन्होंने इस बारे में उन्होंने फेसबुक पोस्ट किया था. आरोप है कि जिसके बाद विधायक निर्मला सप्रे ने शुक्रवार की दोपहर उन्हें फोन किया. इस दौरान उन्हें धमकी व गाली दी. इस संबंध में एक ऑडियो टेप भी वायरल हो रहा है. जिसमें बुंदेली में एक महिला धमकी दे रही है. दावा किया जा रहा है कि यह ऑडियो टेप विधायक निर्मला सप्रे की है.

सेन ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने सागर में अबतक 111 ज्ञापन सौंप चुके हैं. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. हालांकि इस ज्ञापन में उन्होंने विधायक का नाम नहीं लिया है.

मामले की जांच चल रही है

इस संबंध में परदेशीपुरा SHO आरडी कानवा ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि, उन्हें शनिवार को शिकायत मिली है. जिसकी जांच की जा रही है. फिलहाल मामले में एफआईआर नहीं दर्ज की गई है.

बता दें कि, निर्मला सप्रे ने 2023 में कांग्रेस की टिकट पर विधायकी का चुनाव जीता था. पिछले साल मई में वो विधानसभा से इस्तीफा दिए बिना बीजेपी में शामिल हो गईं.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read