Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

महाकुम्भ के दिव्य और भव्य आयोजन के बाद, विदेशों से आई त्रिवेणी के पावन जल की डिमांड

महाकुंभ के दिव्य और भव्य आयोजन के बाद अब त्रिवेणी संगम के पावन जल की विदेशों में भी भारी मांग देखने को मिल रही है. श्रद्धालु इसे धार्मिक और आध्यात्मिक उपयोग के लिए मंगवा रहे हैं.

Prayagraj:प्रयागराज महाकुंभ में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में पुण्य की डुबकी लगाई. इस त्रिवेणी के पावन जल की डुबकी से कोई छूट न जाय इसके लिए योगी सरकार ने अग्नि शमन विभाग की तरफ से प्रदेश के सभी 75 जिलों में त्रिवेणी पवित्र जल पहुंचाया. अब इसी त्रिवेणी के जल की मांग विदेशों से भी आनी शुरू हो गई है. इसकी पहली खेप प्रयागराज से भेज भी दी गई है.

देश के बाहर बढ़ी त्रिवेणी के पावन जल की मांग

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने महाकुंभ के समापन के बाद प्रदेश के सभी जिलों में संगम के जल को महाप्रसाद रूप में पहुंचाने का निर्णय लिया था जो किसी कारणवश यहां महाकुम्भ में आने से वंचित रह गए. लेकिन अब देश के बाहर भी यही पवित्र गंगा जल भेजने की मांग आई है जिसकी पहली खेप भी प्रयागराज से भेज दी गई है. प्रयागराज के एन आर एल एम उपायुक्त राजीव कुमार सिंह बताते हैं कि जनपद की जसरा की नारी शक्ति महिला प्रेरणा संकुल स्तरीय समिति की तरफ से त्रिवेणी के गंगा जल की आपूर्ति की जा रही है. इसी क्रम में कांच की 1000 बोतल में त्रिवेणी का पवित्र गंगा जल यहां से जर्मनी भेजा गया है. श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी के माध्यम से यह जल विदेश भेजा गया है. जर्मनी से जो श्रद्धालु किसी कारण वश महाकुम्भ नहीं पहुंच सके उनके लिए यह त्रिवेणी का जल भेजा गया है.

महाराष्ट्र से आया 50 हजार बोतल का ऑर्डर

वहीं प्रदेश सरकार द्वारा महाकुम्भ के दिव्य और भव्य आयोजन के समय ही जनपद में बड़े स्तर पर त्रिवेणी के गंगा जल की पैकेजिंग की शुरुआत महिला स्वयं सहायता समूह की तरफ से हो गई थी. जसरा की नारी शक्ति महिला प्रेरणा संकुल स्तरीय समिति की प्रभारी नमिता सिंह बताती हैं कि महाकुम्भ के आयोजन के बाद अब तक 50 हजार से अधिक बोतल में पैक किया हुआ गंगा जल स्वयं सहायता समूह की उनकी महिलाओं द्वारा भेजा चुका है. हाल ही में उन्होंने नागपुर के शिव शंभू ग्रुप सोसायटी को 50 हजार बोतल त्रिवेणी का जल भेजा है. 500 एम एल की बोतल में यह गंगा जल भेजा गया है. जबकि जर्मनी जो गंगा जल भेजा गया था वह 250 एम एल की बोतल में था.

यूपी के 75 जिलों में भेजा जा चुका है पावन जल

यूपी के सभी 75 जिलों में अग्नि शमन विभाग की तरफ से त्रिवेणी का पावन जल पहले ही पहुंचाया जा चुका है. यह सिलसिला अभी संपन्न चल ही रहा था कि नॉर्थ ईस्ट में असम से निजी टैंकर लेकर परम शिवम शिव मंदिर योगाश्रम, गुवाहाटी के संत राजा रामदास त्रिवेणी संगम पहुंचे थे . सीएफओ प्रमोद शर्मा का कहना है कि राजा रामदास जी ने टैंकर में गंगा जल भरवाने में विभाग का सहयोग मांगा और उनके विभाग ने उनके टैंकरों में जल भरकर उन्हें यहां से असम के लिए रवाना कर दिया गया था.

ये भी पढ़े UP Police: गौतमबुद्धनगर जिला बेहतरीन पुलिसिंग में सबसे आगे, CP लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में सभी थाने नंबर-1

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital