गले में जमा कफ से हैं परेशान? इन आसान उपायों से तुरंत पाएं राहत
मल्लिकार्जुन खड़गे और पीएम मोदी
Mallikarjun Kharge Dinner Controversy: एक तरफ जहां दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन का आगाज हो चुका है. वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी मुंह फुलाए बैठी है. वो इसलिए, क्योंकि सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को जी20 शिखर सम्मेलन के डिनर समारोह में शामिल होने का न्योता तक नहीं भेजा है. इसी कड़ी में पार्टी ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है. खड़गे को जी20 रात्रिभोज के लिए आमंत्रित न करने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि ऐसा केवल उन्हीं देशों में संभव है, जहां लोकतंत्र या विपक्ष का अस्तित्व नहीं है.
कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि, ‘‘इंडिया, जो कि भारत है’’ उस स्थिति में नहीं पहुंचा है, जहां लोकतंत्र और विपक्ष का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा. वहीं इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था कि पार्टी प्रमुख खड़गे को जी20 रात्रिभोज के लिए आमंत्रित नहीं किया गया है. उन्होंने आरोप लगाया था कि सरकार भारत की 60 प्रतिशत आबादी के नेता को महत्व नहीं देती.”
चिदंबरम ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मैं कल्पना नहीं कर सकता कि किसी अन्य लोकतांत्रिक देश की सरकार विश्व के नेताओं के लिए आयोजित राजकीय रात्रिभोज में विपक्ष के मान्यता प्राप्त नेता को आमंत्रित नहीं करे. ऐसा केवल उन्हीं देशों में हो सकता है, जहां लोकतंत्र नहीं है या विपक्ष नहीं है.’’
यह भी पढ़ें- UP Politics: ‘राजनीति के ‘विषकन्या’ हैं ओपी राजभर…’, घोसी में जीत के बाद सपा विधायक ने सुभासपा प्रमुख पर बोला हमला
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि ‘इंडिया, जो कि भारत है’ उस स्थिति में नहीं पहुंचा है, जहां लोकतंत्र और विपक्ष का अस्तित्व नहीं हो.’’ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल ‘भारत मंडपम’ में विश्व के नेताओं के लिए शनिवार को रात्रिभोज का आयोजन करेंगी. वहीं राहुल ने ब्रसेल्स स्थित ‘ब्रसेल्स प्रेस क्लब’ में संवाददाताओं से कहा था कि सरकार के कदम उसकी सोच दर्शाते हैं.
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…