Home » देश » Manish Sisodia Bail: 17 महीने बाद जेल से बाहर आए दिल्ली के पूर्व डिप्टी CM, सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली
Manish Sisodia Bail: 17 महीने बाद जेल से बाहर आए दिल्ली के पूर्व डिप्टी CM, सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली
मनीष सिसोदिया 17 महीने बाद जेल से बाहर आ गए हैं. उनको दिल्ली शराब नीति केस में बेल मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें बेल देते हुए कहा कि उनको हिरासत में रखना उनके स्वतंत्रता के मौलिक अधिकार का उल्लंघन होगा.
Manish Sisodia Bail: दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया शुक्रवार (9 अगस्त) को 17 महीने बाद तिहाड़ जेल से बाहर आ गए हैं. आज दोपहर को ही सर्वोच्च न्यायालय ने उन्हें दिल्ली शराब नीति घोटाले से जुड़े CBI और ED, दोनों मामलों में जमानत दी.
मनीष सिसोदिया जेल से बाहर आने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मुखातिब हुए. सिसोदिया ने कहा- साथियों देश के संविधान और लोकतंत्र की ताकत से मुझे जमानत मिली है. मैं सर्वोच्च न्यायालय को दिल से धन्यवाद करता हूं. मुझे भरोसा है कि लोकतंत्र की यही ताकत हमारे नेता अरविंद केजरीवाल को भी जेल से रिहा कराएगी.
मनीष सिसोदिया ने तिहाड़ जेल के बाहर अपने समर्थकों को ऐसे संबोधित किया.
अब केजरीवाल के घर जाएंगे सिसोदिया
सूत्रों के अनुसार, तिहाड़ जेल से बाहर निकले मनीष सिसोदिया अब सीधे अरविंद केजरीवाल के घर जाएंगे. वह अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनिता केजरीवाल और परिवार के अन्य लोगों से मिलेंगे. उसके बाद सिसौदिया कल महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए राजघाट जा सकते हैं.
दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुए थे गिरफ्तार
मनीष सिसोदिया को केंद्रीय एजेंसी CBI ने भ्रष्टाचार के मामले में 26 फरवरी 2023 को और ED ने 9 मार्च 2023 में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था. 28 फरवरी, 2023 को उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दिया था. तब से वे जेल में थे. उनको जमानत दिलवाने के लिए वकीलों ने कई बार अदालत के समक्ष याचिका दायर की, लेकिन आज उन्हें सर्वोच्च न्यायालय से ही जमानत मिली है.
— भारत एक्सप्रेस
Maha Navami Special: कुकर में झटपट बनाएं कंजक वाले मसालेदार काले चने
हील्स पहनने का शौक? रीढ़ की हड्डी और हिप्स को हो सकता है बड़ा नुकसान
मल्टीग्रेन रोटी खाने से वजन और ब्लड शुगर पर क्या पड़ेगा असर?
सफेद चावल से कितना बेहतर है काला चावल? जानिए सच्चाई
मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम: देश के लिए क्या था उनका योगदान?
कम खाने पर भी बढ़ रहा है वजन? जानिए इसके पीछे के 5 बड़े कारण
पैदल चलने से हो रहा है घुटनों में दर्द? जानिए वॉकिंग का सही तरीका
गले में जमा कफ से हैं परेशान? इन आसान उपायों से तुरंत पाएं राहत
इंटरव्यू-एग्जाम से पहले क्यों धड़कता है दिल? जानें इसकी वजह
सुबह उठते ही सिर में दर्द? जानें इसके 5 मुख्य कारण और स्लीप एपनिया का सच
मच्छर काटने पर सूजन या फफोले? जानें क्या है स्किटर सिंड्रोम
चलते समय पैरों और अंगूठे में दर्द? जानें क्या है वजह
दमकती त्वचा के लिए खाएं ये 5 जरूरी न्यूट्रिएंट्स
आपने देखे क्या परमेश्वर श्री विष्णु और शिव शंकर के धनुष, क्या हैं उनके नाम?
स्क्रीनशॉट लेने की आदत छीन रही आपकी याददाश्त? जानें चौंकाने वाला सच
फ्रोजन शोल्डर का डायबिटीज कनेक्शन: जानें लक्षण और इलाज
काले पड़ रहे हैं गुलाबी होंठ? जानें लिप पिगमेंटेशन की असली वजह और बचाव के उपाय
बिना मेहनत चमकेगी बाथरूम की टाइल्स! शशांक अलसी का आसान घरेलू नुस्खा
पिंपल्स और दाग-धब्बों की 5 मिनट में ऐसे करें छुट्टी!
लिम्फैटिक वॉकिंग क्या है? जानें सामान्य वॉकिंग से यह कितनी अलग और फायदेमंद है
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.