दिवाली पर डायबिटीज मरीज न करें ये 5 गलतियां, वरना बिगड़ जाएगा ब्लड शुगर
कतर में गिरफ्तार किए गए इंडियन नेवी के पूर्व अफसर पूर्णेंदु तिवारी. बाएं— भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची.
Qatar Indian Navy Officers: कतर में मौत की सजा पाने वाले भारतीय नौसेना के पूर्व 8 अधिकारियों के मामले में भारत एक ने बड़ा कदम उठाया है. उन अधिकारियों को बचाने के लिए भारत की ओर से कानूनी प्रक्रिया के तहत एक अपील दायर की गई है. विदेश मंत्रालय के मुताबिक, इस मामले में कतर की कंपनी के एटॉर्नी से भी बातचीत की जा रही है. साथ ही आठों भारतीयों को हर संभव मदद का वादा किया गया है.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि कतर में 8 भारतीयों को मौत की सजा सुनाए जाने का मामला काफी संवेदनशील है. अभी मैं सभी से आग्रह करूंगा कि मामले की संवेदनशील प्रकृति को देखते हुए अटकलों में शामिल न हों. पूरी प्रक्रिया में फैसले को कतर पक्ष द्वारा गोपनीय रखा गया है.’ इससे पहले मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया था कि इस मामले पर भारत कतर के अधिकारियों के साथ बातचीत कर रहा है और सरकार भारतीय नागरिकों को सभी कानूनी और दूतावास संबंधी सहायता देना जारी रखेगी.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि उम्मीद है कि हमारे द्वारा उठाए गए कदमों से सकारात्मक नतीजा निकलेगा. बागची के मुताबिक- इसके अलावा भारत को सजा सुनाए गए अधिकारियों से मुलाकात के लिए दूसरा कॉन्स्यूलर एक्सेस भी मिल गया है. उन्होंने उन कुछ रिपोर्टों को भी तथ्यात्मक रूप से गलत बताया, जिनमें कहा गया था कि इस मामले में अपील पर फैसला सुनाया जा चुका है.
यह भी पढ़िए: पाकिस्तान में मौलाना रहीमुल्ला तारीक की गोली मारकर हत्या, भारत विरोधी रैली में जाते समय हमलावरों ने मौत के घाट उतारा
कतर में भारतीय नौसेना के जिन 8 पूर्व अधिकारियों को मौत की सजा दी गई है उनके नाम हैं- कैप्टन नवतेज सिंह गिल, कैप्टन सौरभ वशिष्ठ, कैप्टन बीरेंद्र कुमार वर्मा, कमांडर पूर्णेन्दु तिवारी, कमांडर सुग्नाकर पकाला, कमांडर संजीव गुप्ता, कमांडर अमित नागपाल और सेलर रागेश.
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…