देश

MP: बेखौफ रेत माफियाओं ने पटवारी पर ट्रैक्टर चढ़ाकर की हत्या, अवैध खनन को रोकने पहुंचे थे अधिकारी, कमलनाथ ने BJP पर बोला हमला

MP News: मध्यप्रदेश में रेत माफिया के हौसले बुलंद हैं. शनिवार की रात को पटवारी की सरेआम ट्रैक्टर से कुचल कर हत्या कर दी गई, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई. इसके बाद रेत माफिया ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए. देर रात पटवारी प्रसन्न सिंह को अवैध उत्खनन की सूचना मिली थी. इसके बाद वह अपनी तीन सदस्यों की टीम के साथ वहां पहुंचे थे. खबरों के मुताबिक, इस दौरान उन्होंने कुछ रेत माफियाओं को पकड़ भी लिया था, लेकिन अंत माफिया किसी तरह उनसे छूट गए और ट्रैक्ट से कुचल कर उनकी हत्या कर फरार हो गए.

जानकारी के मुताबिक यह घटना शहडोल जिले के देवलोंद थाना क्षेत्र के गोपालपुर सोन नदी पर हुई. इस जगह पर प्रशासन पिछले कुछ दिनों से कार्रवाई कर रहा था, लेकिन माफिया बेखौफ होकर वहां अपना अवैध उत्खनन का खेल कर रहे थे.

ट्रैक्टर आरोपी चालक शुभम गिरफ्तार

घटना के बाद इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है. वहीं पुलिस ने भी आरोपी ट्रैक्टर चालक को मैहर जिले से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोप चालक और ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अवैध खनन को लेकर उस क्षेत्र में कार्रवाई की जा रही थी. उसी सिलसिले में निगरानी के लिए पटवारी प्रसन्न सिंह वहां गए थे. उन्होंने वहां खनन माफियाओं को रोकने की कोशिश की. एक ट्रैक्टर रेत लेकर वहां से जा रहा था. उन्होंने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन माफियाओं ने उन पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. ट्रैक्टर चालक शुभम को गिरफ्तार कर लिया गया है. आगे कार्रवाई की जा रही है.

कमलनाथ ने बीजेपी पर बोला हमला

वहीं इस घटना पर कांग्रेस पीसीसी चीफ कमलनाथ ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए एक्स पर लिखा कि शहडोल में रेत माफिया द्वारा अवैध खनन रोकने गए पटवारी श्री प्रसन्न सिंह को ट्रैक्टर से कुचलकर मार देने की जघन्य वारदात सामने आई है. यह पहला मौका नहीं है जब मध्य प्रदेश में रेत माफिया ने इस तरह से किसी सरकारी व्यक्ति को कुचल कर मार दिया हो. मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार के दौरान पनपा भ्रष्टाचार और घोटालों के कारण यह स्थिति बनी है.

उन्होंने आगे लिखा मैं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं. ईश्वर उनके परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे. मैं प्रशासन से मांग करता हूं कि दिवंगत पटवारी के परिवार को समुचित आर्थिक सहायता प्रदान की जाए. ओम शांति.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

1 hour ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

1 hour ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

2 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

2 hours ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

2 hours ago