बादाम खाने से उतर जाएगा चश्मे का नंबर? जानिए आंखों के लिए बादाम की सच्चाई
एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान (फोटो फाइल)
Madhya Pradesh: बीजेपी ने चुनाव में जीत के बाद बीते दिन सोमवार को मुख्यमंत्री का ऐलान कर दिया. मोहन यादव प्रदेश के नए सीएम होने वाले हैं. इसके साथ ही लाडली बहनों के ‘मामा’ अब पूर्व मुख्यमंत्री हो गए हैं. हालांकि अब उनके भविष्य की राजनीति को लेकर चर्चा होने लगी है. क्या उनको दिल्ली ले जाया जाएगा या केंद्र सरकार में मंत्री बनाया जाएगा. अब पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके खुद इन सवालों के जवाब दे दिए. उन्होंने कहा मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज जब में यहां से विदाई ले रहा हूं तो मन में संतोष और ख़ुशी है. हमने कई सालों से जनता के लिए काम किया है. इसलिए जनता ने हमें फिर से मौका दे दिया है.
वहीं उन्होंने मोहन यादव को लेकर कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि उनके नेतृत्व में बीजेपी की सरकार जो तेजी से काम चल रहे हैं, उन्हें पूरा करेगी. लोक कल्याणकारी योजनाओं को लागू करेगी और प्रगति और विकास की दृष्टि से मध्य प्रदेश नई ऊंचाइयां छुएगा.
वहीं जब मीडिया ने उनसे दिल्ली जाने को लेकर पूछा तो उन्होंने साफ कहा कि मैं मध्यप्रदेश में ही रहूंगा, मुझे यहीं रहेना पसंद हैं. इसके बाद उन्होंने आलाकमान से कुछ मांगने पर कहा कि एक बात मैं विनम्रता के साथ कहता हूं कि अपने लिए कुछ मांगने जाने से पहले मैं मरना बेहतर समझूंगा. इसलिए मैंने कहा था कि मैं दिल्ली नहीं जाऊंगा. मोहन यादव के सीएम घोषित किए जाने पर शिवराज के दिल्ली भेजे जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं.
वहीं जब उनसे सवाल पूछा गया कि अब उनका आगे का क्या प्लान है तो उन्होंने कहा कि मैं अभी तक सीएम के तौर पर सेवा कर रहा था. अब एक सामान्य विधायक के तौर पर सेवा करूंगा. उन्होंने कहा कि मैंने लाडली बहन योजना शुरू की, जिसने इन चुनावों में बेहद अहम भूमिका निभाई. अब मैं उसे लखपति बहन योजना के तौर पर अपने स्तर पर आगे बढ़ाऊंगा. इस दौरान सीएम शिवराज थोड़े भावुक भी नजर आए थे.
इससे पहले शिवराज सिंह चौहान से मिलते हुए महिलाओं का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें महिलाएं उनसे लिपटकर रो रही हैं, महिलाएं बोल रही हैं कि उन्होंने शिवराज सिंह को वोट दिया है, मध्य प्रदेश की बहनों ने आपको चुना है भैया. इसलिए आपको कहीं नहीं जाने देंगे. इस पर शिवराज सिंह चौहान महिलाओं को समझाते हुए बोलते हैं कि वह मध्य प्रदेश को छोड़कर कहीं नहीं जा रहे हैं.
MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…
Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…
Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक…
Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद गोरखपुर को दिवाली से ठीक पहले…
Maharajganj News: महाराजगंज में प्रेमी से शादी की जिद को लेकर एक युवती सुबह-सुबह मोबाइल…
Rajkot High Profile Party Raid: गुजरात के राजकोट में कलावड रोड स्थित सरज़ा होटल में…