Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Mumbai: बीएमसी में टॉप करने वाले छात्र को बीजेपी ने किया सम्मानित

BMC: शुभम सिंह अंधेरी पूर्व में रहते हैं और उन्होंने दसवीं बोर्ड की परीक्षा में 95.2% अंक हासिल कर बीएमसी स्कूल श्रेणी में टॉप किया है.

BMC में टॉप करने वाले छात्र का बीजेपी ने किया सम्मान

Mumbai: बीएमसी (BMC) स्कूलों में दसवीं की रिजल्ट जारी हो गया है. हाईस्कूल की परीक्षा में टॉप करने वाले शुभम सिंह का मुंबई बीजेपी के उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, बीजेपी नेता मुरजी पटेल और बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने सम्मानित किया. यूपी के देवरिया जिले के रहने वाले शुभम का परिवार बेहद गरीब है और वो एक तबेले में रहते हैं. शुभम को आगे की पढ़ाई के लिए बीजेपी के नेता ने हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है.

यह भी पढ़ें-  बालासोर ट्रेन हादसे के बाद पीएम मोदी ने रद्द किया मुंबई-गोवा वंदे भारत ट्रेन उद्घाटन का कार्यक्रम

शुभम सिंह अंधेरी पूर्व में रहते हैं और उन्होंने दसवीं बोर्ड की परीक्षा में 95.2% अंक हासिल कर बीएमसी स्कूल श्रेणी में टॉप किया है. शुभम के पिता इलेक्ट्रीशियन का काम करते हैं और माता घर का काम करती है. शुभम की सफलता के बाद उन्हें लगातार बधाई संदेश दिए जा रहे हैं.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital