Gutkha Raid In Maharastra: महाराष्ट्र सरकार द्वारा गुटखा और तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के बावजूद तस्करों के हौसले बुलंद हैं. गुजरात और पड़ोसी राज्यों से रोजाना दर्जनों ट्रक अवैध गुटखा मुंबई में खपाया जा रहा है. सोमवार सुबह मुंबई की समतानगर पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. पुलिस ने गुजरात से मुंबई आ रहे एक कंटेनर को पकड़ा है जिसमें करीब 2 करोड़ रुपये का अवैध ब्रांडेड गुटखा लदा हुआ था.
पत्रकार ने दी 100 नंबर पर सूचना
इस कार्रवाई की नींव एक सटीक सूचना पर रखी गई. ‘पुलिस महानगर डेली’ (मराठी अखबार) की टीम को खुफिया जानकारी मिली थी कि गुजरात से एक कंटेनर भारी मात्रा में अवैध गुटखा लेकर मुंबई में प्रवेश कर चुका है. जैसे ही कंटेनर ने दहिसर चेक नाका पार किया, रिपोर्टर ने सुबह करीब 5 बजे मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम (100 नंबर) को सूचित किया. सूचना मिलते ही समतानगर पुलिस स्टेशन (Maharastra Police) की टीम अलर्ट हो गई.
ये भी पढ़ें: सात समंदर पार से आई फ्रेंच दुल्हन, क्यों चर्चा में है सिंगरौली की ‘इंटरनेशनल लव स्टोरी’?
पुलिस ने थाने के पास ही जाल बिछाया और संदिग्ध कंटेनर (नंबर MH 43 BG 4150) को रोक लिया. जब कंटेनर का दरवाजा खोला गया, तो पुलिस भी हैरान रह गई. अंदर बोरियों में भरकर विमल, रजनीगंधा, राजश्री, RMD, सिग्नेचर और कमला पसंद जैसे महंगे ब्रांड्स का गुटखा छिपाकर रखा गया था.
ये भी पढ़ें: दुनिया की सबसे महंगी साड़ी: 39 करोड़ की कीमत, 36 करोड़ के हीरे और नेक मकसद; जानकर दंग रह जाएंगे आप!
हिरासत में लिया गया ट्रक चालक
पुलिस (Maharastra Police) ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है. शुरुआती जांच में जब्त गुटखा और वाहन की कुल कीमत 2 करोड़ रुपये आंकी गई है. पुलिस अब ड्राइवर से पूछताछ कर रही है ताकि मुंबई में इस खेप को मंगाने वाले ‘मुख्य गुटखा माफिया’ तक पहुंचा जा सके. यह कार्रवाई साबित करती है कि प्रतिबंध के बावजूद गुजरात रूट तस्करों का पसंदीदा रास्ता बना हुआ है.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





