Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

करोड़ों के आलीशान घर में रहते हैं नायब सिंह सैनी, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं हरियाणा के नए CM

Nayab Singh Saini Net Worth: हरियाणा के नए सीएम नायब सिंह सैनी नेटवर्थ के मामले में मनोहर लाल खट्टर से कई गुना आगे हैं. जानकारी के अनुसार उनके पास 3 करोड़ से अधिक की संपत्ति हैं.

Nayab Singh Saini Net Worth

नायब सिंह सैनी.

Nayab Singh Saini Net Worth: हरियाणा में आज सीएम मनोहर लाल खट्टर ने पद से इस्तीफा दे दिया. अब नायब सिंह सैनी प्रदेश के अगले सीएम होंगे. वे अब से थोड़ी देर बाद सीएम पद की शपथ लेंगे. खट्टर के इस्तीफे के बाद हुई BJP विधायक दल की बैठक में सैनी सर्वसम्मति से नेता चुन लिए गए. मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के साथ ही प्रदेश में भाजपा और जेजेपी का 4 साल पुराना गठबंधन भी टूट गया. अब भाजपा निर्दलीयों के सहारे प्रदेश में सरकार चलाएगी.

बता दें कि नायब सैनी फिलहाल कुरूक्षेत्र लोकसभा सीट से सांसद हैं. इससे पहले वे 2014 में नारायणगढ़ विधानसभा से विधायक चुने गए थे. वे 2016 में खट्टर सरकार में राज्य मंत्री भी रहे. बात करें नायब सिंह सैनी की संपत्ति की तो वे करोड़ों के मालिक हैं. 2019 लोकसभा चुनाव के घोषणापत्र के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 3 करोड़ 57 लाख 85 हजार 621 रुपए है. उन पर करीब 57 लाख रुपए से ज्यादा का कर्ज भी है. इसके अलावा उनके पास पंचकूला और अंबाला में दो घर भी है. जिनकी कीमत करीब 2.50 करोड़ रुपए है. उनके पास 55 लाख रुपये की कृषि भूमि भी है.

खट्टर के पास 1.27 करोड़ की संपत्ति

वहीं हरियाणा के निवर्तमान सीएम मनोहर लाल खट्टर के पास भी 1.27 करोड़ रुपये की संपत्ति है. एडीआर की 2023 की रिपोर्ट के अनुसार उनके पास एक करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है. अंबाला के मिजापुर माजरा गांव में जन्मे नायब सिंह सैनी संघ के भी सक्रिय सदस्य रहे हैं. उन्हें सीएम बनाकर पार्टी पिछड़ों के 25 फीसदी वोट हासिल करना चाहती है. क्योंकि राज्य का जाट वोट बैंक इनेलो, जेजेपी और कांग्रेस में बंटा हुआ है.

ये भी पढ़ेंः PM Modi In Pokhran: पोखरण पहुंचे PM मोदी ने स्वदेशी हथियारों की देखी ताकत, बोले- “ये तो भारत शक्ति है

ये भी पढ़ेंः Haryana Politics: जानें कौन हैं नायब सिंह सैनी, जो हरियाणा के नए सीएम होंगे

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital