लौकी का जूस पीने के ये फायदे और बड़े खतरे जानते हैं आप?
शरद पवार और अजित पवार. (फोटो फाइल)
Maharashtra Politics: लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र की सियासत अपने चरम पर है. इसी कड़ी में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख शरद पवार ने बड़ा बयान दे दिया है. अब इसके अलग-अलग सियासी मयानें लगाए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि, “पार्टी में कोई विभाजन नहीं, अजित पवार हमारे नेता हैं. इसमें कोई मतभेद नहीं है. एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, शरद पवार ने यह भी साफ कहा कि हमारी पार्टी में कोई फूट नहीं है. उन्होंने कहा किसी पार्टी में फूट कैसे पड़ती है? ऐसा तब होता है जब राष्ट्रीय स्तर पर कोई बड़ा समूह पार्टी से अलग हो जाता है. लेकिन आज एनसीपी में ऐसी कोई स्थिति नहीं है. हां, कुछ नेताओं ने अलग रुख अपनाया लेकिन इसे फूट नहीं कहा जा सकता. वे लोकतंत्र में ऐसा कर सकते हैं.
इससे पहले लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले ने भी कहा था कि NCP में कोई फूट नहीं है. अजित पवार हमारी पार्टी के नेता हैं. सुप्रिया सुले पुणे के एक कार्यक्रम में पहुंची थी. इस दौरान उन्होंने कहा कि एनसीपी में किसी भी तरह की कोई फूट नहीं है. अजित पवार आज भी हमारे नेता हैं. शरद पवार हमारे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और जयंत पाटिल हमारे प्रदेश अध्यक्ष हैं.
इससे पहले दोनों नेताओं के बीच बंद कमरों में कई मुलाकात हो चुकी हैं. हालांकि, बाद में इस बात पर खुद शरद पवार ने मुहर लगाई. उन्होंने कहा कि मेरे भतीजे से मिलने में क्या गलत है? अगर परिवार का कोई वरिष्ठ व्यक्ति परिवार के किसी अन्य सदस्य से मिलना चाहता है, तो इसमें कोई समस्या नहीं होनी चाहिए. पवार ने सोलापुर में कहा, ”वह मेरा भतीजा है और मैं परिवार का सबसे वरिष्ठ सदस्य हूं.”
बता दें कि पिछले महीने 2 तारीख को अजित ने अपने चाचा शरद पवार से बगावत कर दी. अजित पवार अपने गुट के विधायकों के साथ एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार में शामिल हो गए. इसका इनाम भी उन्हें मिला. महाराष्ट्र सरकार में उन्हें उप मुख्यमंत्री का पद मिला. अजित के साथ आने वाले विधायकों को भी मंत्री पद दिया गया. अजित पवार ने दावा किया था कि उनके पास 40 विधायकों का समर्थन है. मामले को लेकर अजित और शरद चुनाव आयोग पहुंचे.
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…
ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…
सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…
Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…
दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…