Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

MP Elections 2023: प्रत्याशियों की लिस्ट पर कांग्रेस का मंथन जारी, कमलनाथ ने बताया कब होगा फैसला, जानें कहां फंस रहा पेंच

Congress Meeting: बैठक के बाद कमलनाथ ने पत्रकारों से कहा कि, ‘‘आज सीईसी की बैठक हुई है. अभी कोई फैसला नहीं हुआ है. यह फैसला छह-सात दिनों में हम करेंगे. लगभग 130 से 140 सीट पर चर्चा हुई.”

kamalnathh

मध्यप्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (फोटो फाइल)

MP Election 2023: मध्यप्रदेश चुनाव में अपने प्रत्याशियों की लिस्ट को लेकर कांग्रेस में काफी मंथन चल रहा है, लेकिन पार्टी में इसको लेकर को खास सहमति नहीं बन पा रही है. इसको लेकर आज दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक हुई. इस बैठक में मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. जानकारी के मुताबिक, विधानसभा चुनाव के लिए लगभग 140 सीट पर उम्मीदवारों के चयन को लेकर चर्चा की गई. हालांकि अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि अगले छह-सात दिनों में इन सीट पर उम्मीदवारों का फैसला कर लिया जाएगा. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में हुई सीईसी की बैठक में पार्टी संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, सीईसी के अन्य सदस्य, पार्टी महासचिव एवं मध्य प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ और कई अन्य नेता शामिल हुए.

‘6-7 दिनों में फैसला लेंगे हम’

बैठक के बाद कमलनाथ ने पत्रकारों से कहा कि, ‘‘आज सीईसी की बैठक हुई है. अभी कोई फैसला नहीं हुआ है. यह फैसला छह-सात दिनों में हम करेंगे. लगभग 130 से 140 सीट पर चर्चा हुई. सबके सुझाव सुनकर फिर बैठक बुलाएंगे और फैसला करेंगे.’’ मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए गठित कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी ने पिछले महीने दो दिनों की बैठक में संभावित उम्मीदवारों के नामों पर विचार किया था. राज्य में विधानसभा की कुल 230 सीट हैं. मध्य प्रदेश में इस साल नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं.

यह भी पढ़ें- Rajasthan Election: बीजेपी और कांग्रेस में 119 सीटों पर होगी जोरदार जंग, बाकी की सीटों पर नतीजे ‘फिक्स’!

‘बीजेपी ने एमपी को बर्बादी और तबाही की राह पर लाकर खड़ा कर दिया’

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने के लिए दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने कहा, “मध्य प्रदेश की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा हुई कि भाजपा और शिवराज सरकार ने किस प्रकार से मध्य प्रदेश को एक तरह से बर्बादी और तबाही की राह पर लाकर खड़ा कर दिया है. हमने केंद्रीय चुनाव समिति को संक्षिप्त में बताया कि मध्य प्रदेश अब बदलाव चाहता है. केंद्रीय चुनाव समिति ने सीटों पर चर्चा की, दोबारा बैठक बुलाकर सीटों को लेकर फैसला किया जाएगा.”

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital