Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Noida News: चलती स्कूटी पर लड़कियों ने किया फूहड़ एक्ट, Video वायरल होते ही पुलिस ने काटा 33 हजार का चालान

यह वीडियो उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले का बताया जा रहा है. वीडियो में स्कूटी पर सवार दो लड़कियां और एक लड़का बिना हेलमेट के दिखाई दे रहे हैं. लड़का स्कूटी चला रहा था.

फोटो-सोशल मीडिया

Noida News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक स्कूटी पर दो लड़कियां बैठी हैं और एक लड़का स्कूटी चला रहा है. बैकग्राउंड में “मोहे रंग लगा दे…” गाना बज रहा है और लड़कियां एक-दूसरे को रंग लगाने के लिए साथ ही फूहड़ एक्ट करते हुए दिखाई दे रही है. इस स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ही पुलिस ने 33 हजार का चालान काट दिया है. वीडियो में तीनों ही बिना हेलमेट के दिखाई दे रहे हैं और आसपास खड़े लोग शर्म से पानी-पानी हो रहे हैं.

ये वीडियो होली के मौके का बताया जा रहा है. यह वीडियो उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले का बताया जा रहा है. ये तो सभी जानते हैं कि आजकल युवाओं पर किस तरह से रील्स और शार्ट वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर पापुलर होने की धुन सवार है. युवा इस धुन में सभी गरिमाओं को तोड़ रहे हैं और फूहड़ता की सारी हदें पार कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर पॉपुलर होने के लिए तरह-तरह के करतब दिखा रहा है. कभी कोई मेट्रो में डांस कर रहा है तो कोई बीच सड़क स्टंट. ऐसा ही एक वीडियो नोएडा से सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की है और 33 हजार का चालान काट दिया है. इस वीडियो में दो लड़कियां एक दूसरे को रंग लगाते हुए गंदा एक्ट कर रही हैं. इस वीडियो के वायरल होने के बाद ही सोशल मीडिया यूजर्स ने पुलिस ने कार्रवाई की मांग की. ट्रैफिक नियम तोड़ने पर पुलिस ने स्कूटी का 33 हजार रुपये का चालान काटा है. बता दें कि वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया था जो कि एक्स सहित कई सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें-जानें कहां है दुनिया का सबसे खतरनाक भूूतिया शहर…गलियों में घूमते हैं भूत, डरा कर रख देंगे स्थानीय लोगों के दावे

स्टंट करते हुए स्कूटी से गिरी लड़की

इसी तरह का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लड़की लड़के के पीछे खड़े होकर चलती स्कूटी में उसे रंग लगा रही है लेकिन कुछ ही देर में उसका बैलेंस बिगड़ता है और वह सड़क पर गिर पड़ती है. यह वीडियो भी उत्तर प्रदेश के नोएडा का बताया जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital