Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Bharat Jodo Nyay Yatra: 11वें दिन राहुल गांधी ने असम के बारपेटा से शुरू की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, उमड़ी भीड़, खड़गे ने अमित शाह से की ये मांग

Assam: कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए ये भी कहा है कि, भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम के साथ और पार्टी के महासचिव जयराम रमेश के साथ झड़प की और उनकी कार पर भी हमला कर दिया.

rahul gandhi congress party

राहुल गांधी

Rohit Rai Edited by Rohit Rai

Bharat Jodo Nyay Yatra: भारत जोड़ो यात्रा के बाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा लगातार जारी है. यात्रा के 11 वें दिन असम के बारपेटा से कांग्रेस नेता ने फिर से यात्रा शुरू कर दी है. इस दौरान यात्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में उनके समर्थक दिखाई दे रहे हैं. बता दें कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 14 जनवरी को मणिपुर के थौबल से यात्रा शुरू की थी, जो कि तमाम राज्यों से होकर निकलेगी. लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी की इस यात्रा को काफी अहम माना जा रहा है. तो वहीं असम में ही इस यात्रा के दौरान हुई झड़पों को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा सरकार पर कांग्रेस लगातार आरोप लगा रही है. तो दूसरी ओर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का बयान सामने आ रहा है, जिसमें उन्होंने राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है.

खड़गे ने अमित शाह को लिखी चिट्ठी

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी है और उन्होंने राहुल गांधी की सुरक्षा के बार-बार खतरे में पड़ने की बात कही है. इसी के साथ ही उन्होंने इसे लेकर असम पुलिस पर भी आरोप लगाए हैं. खबरों के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष ने अपनी चिट्ठी में कहा कि, मणिपुर से मुंबई के लिए 14 जनवरी को शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा के असम पहुंचने के बाद कुछ ऐसे मौके आए जब असम पुलिस जेड प्लस सिक्योरिटी पाए हुए राहुल गांधी की सुरक्षा में आना चाह रही थी. इसी के साथ ही खड़गे ने ये भी आरोप लगाया कि अरुणाचल प्रदेश से जब कांग्रेस की यात्रा वापस असम के सोनितपुर जिले में आई तब, वहां के स्थानीय सुपरिटेंडेंट, जो कि सीएम सरमा के भाई भी हैं, ने भाजपा कार्यकर्ताओं के कांग्रेस की यात्रा पर हुए हमले को किसी दर्शक की तरह देखा.

ये भी पढ़ें- UP Politics: कांग्रेस और RLD के साथ गठबंधन को लेकर अखिलेश यादव का सामने आया बड़ा बयान, दिए ये संकेत

खड़गे ने ये भी लगाए आरोप

बता दें कि चिठ्ठी के माध्यम से खड़गे ने आरोप लगाते हुए ये भी कहा है कि, भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम के साथ पार्टी के महासचिव जयराम रमेश के साथ झड़प की और उनकी कार पर भी हमला कर दिया. इन लोगों ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के खिलाफ नारेबाजी की और वाहनों पर लगे यात्रा के पोस्टर तक फाड़ दिए.

‘राहुल गांधी की सुरक्षा के साथ लगातार हो रहा है खिलवाड़’

खड़गे ने असम में राहुल गांधी की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ होने का भी आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि, 22 जनवरी को नगांव जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के बेड़े को रोक लिया, जिससे उनकी सुरक्षा के लिए एक बेहद खतरनाक स्थिति पैदा हो गई थी. उन्होंने ये भी कहा कि, इन सब चौंकाने वाली घटनाओं के बीच जब-जब भाजपा कार्यकर्ता राहुल गांधी के करीब आए, तब-तब असम पुलिस दर्शक बनी खड़ी रही, जिससे कुछ शरारती तत्व लगातार राहुल के सुरक्षा घेरे को तोड़ने की कोशिश करते रहे.

ये की है मांग

बता दें कि राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर खड़गे ने अमित शाह से मांग करते हुए कहा है कि इस मामले में हस्तक्षेप करें और यह सुनिश्चित करें कि यात्रा तैयारी के तहत आगे बढ़े. इसके अलावा खड़गे ने कहा कि मामले में केंद्रीय गृह मंत्री का दखल जरूरी है, ताकि यात्रा के साथ ऐसी कोई अनहोनी न हो जाए, जिससे राहुल गांधी या भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल कोई कांग्रेस कार्यकर्ता चोटिल हो.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital