भारत में पर्यटन विकास का नया दौर PRASHAD, स्वदेश दर्शन और SD 2.0 से बदलती तस्वीर
India Tourism Development: पिछले दस सालों में भारत का पर्यटन सेक्टर योजनाबद्ध और सरकार-प्रेरित विकास से नई ऊंचाइयों पर पहुंचा है. PRASHAD, स्वदेश दर्शन और स्वदेश दर्शन 2.0 योजनाओं के तहत ₹9,225 करोड़ से अधिक निवेश कर 183 प्रोजेक्ट्स पूरे देश में पर्यटन इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत कर रहे हैं.
नक्सलवाद मुक्त भारत की ओर, 2026 का ऐतिहासिक लक्ष्य
Naxalism Free India: भारत नक्सलवाद से आजादी की कगार पर है. 2014 के बाद से हिंसक घटनाएं आधी रह गईं, बड़े कमांडरों ने आत्मसमर्पण किया और विकास योजनाओं ने दूरदराज इलाकों को जोड़ा. 2026 तक नक्सलवाद मुक्त भारत का लक्ष्य अब करीब है.
रेलवे ने बढ़ाई सुरक्षा: 2022 से अब तक 8,039 पुलों की मरम्मत और मजबूती
Indian Railways Bridges: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में बताया कि 2022 से अक्टूबर 2025 तक भारतीय रेलवे ने 8,039 पुलों की मरम्मत, पुनर्वास, मजबूती या पुनर्निर्माण किया है. रेलवे अब डिजिटल ब्रिज मैनेजमेंट सिस्टम से पुलों की निगरानी करता है और हर साल दो बार अनिवार्य निरीक्षण करता है.
मुर्शिदाबाद में मंदिर-मस्जिद की रखी गई नींव, हुमायूं कबीर और BJP नेता आमने-सामने
Temple-Mosque politics in West Bengal: मुर्शिदाबाद में BJP नेता साखारोव सरकार ने राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया, वहीं निलंबित TMC विधायक हुमायूं कबीर ने बाबरी मस्जिद की नींव रखी. दोनों नेताओं के कदम से राजनीतिक माहौल गरमा गया है.
मुंबई में नीता अंबानी ने आयोजित किया भव्य ‘सुदेश’ कार्यक्रम, बॉलीवुड सितारों और कारीगरों की शानदार मौजूदगी
Nita Ambani Sudesh Event: रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने मुंबई में ‘सुदेश’ कार्यक्रम का आयोजन किया. इस इवेंट में देशभर के कारीगरों, शिल्पकारों, फैशन डिजाइनरों और बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की. भारत की शिल्पकला और परंपरा को मंच पर शानदार तरीके से प्रस्तुत किया गया.
Weather Update: देश में ठंड बढ़ी, IMD ने जारी किया अलर्ट, कई राज्यों में शीतलहर, कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी के आसार
IMD ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक कड़ाके की ठंड, शीतलहर और कोहरा जारी रह सकता है. उत्तर भारत में बर्फबारी व बारिश के आसार, जबकि दक्षिण के राज्यों में हल्की वर्षा की संभावना है.
सीमा हैदर छठी बार बनेगी मां, वीडियो में किया खुलासा, फरवरी में गूंजेगी किलकारी
Seema Haider Pregnancy: पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर ने वीडियो जारी कर अपनी प्रेगनेंसी कंफर्म की. उसने बताया कि वह सात महीने की प्रेग्नेंट है और फरवरी में बच्चे को जन्म देगी. इस खबर पर उसने नेगेटिव कमेंट्स करने वालों को भी जवाब दिया.
गोवा के नाइट क्लब में भीषण आग, 25 लोगों की मौत; राष्ट्रपति मुर्मु और प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक, पीएम ने की मुआवजे की घोषणा
गोवा के अरपोरा इलाके में नाइट क्लब में रात को लगी आग में 25 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया. पीएम मोदी ने PMNRF से मृतकों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की.
गोवा के अरपोरा क्लब में आग, मौतों की संख्या बढ़ी, जांच के आदेश
Goa Club Fire: गोवा के अरपोरा इलाके में स्थित Birch by Romeo Lane क्लब में आधी रात ब्लास्ट से भीषण आग लगी. हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई, जिनमें ज्यादातर कर्मचारी और कुछ पर्यटक शामिल थे. मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने जांच के आदेश दिए और विधायक माइकल लोबो ने सभी क्लबों का फायर सेफ्टी ऑडिट कराने की मांग की.
इंडिगो एयरलाइंस पर संकट: कई फ्लाइट कैंसिल, सरकार ने CEO को नोटिस भेजा
Indigo Airlines Crisis: पिछले एक हफ्ते में इंडिगो एयरलाइंस ने रोजाना सैकड़ों फ्लाइट कैंसिल कीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई. सरकार ने इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स को शो कॉज नोटिस जारी कर 24 घंटे में जवाब मांगा है. DGCA ने भी कारण बताओ नोटिस भेजा है और रिफंड व बैगेज डिलीवरी के लिए सख्त निर्देश दिए हैं.







