Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

देश

श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में दिल्ली के लाल किले पर तीन दिवसीय भव्य समागम जारी है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को समागम में भाग लिया और मत्था टेका.

दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में एक बार फिर वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ा, जो बढ़कर AQI 461 तक पहुंच गया है. गाजियाबाद में 448, नोएडा में 441 एक्यूआई दर्ज हुआ, जो गंभीर श्रेणी में आता है.

अयोध्या में ध्वजारोहण को लेकर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने भावुक ट्विट किया. उन्होंने लिखा कि धर्म की ध्वजा लहराएगी, रघुकुल की गाथा गाई जाएगी और जय श्रीराम के उद्घोष से पूरी धरती धन्य हो जाएगी.

कुरुक्षेत्र में गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहादत की सालगिरह में शामिल होने के लिए पीएम मोदी आज हरियाणा के दौरे पर होंगे.

Ethiopia Volcano Eruption: इथियोपिया में ज्वालामुखी फटने के बाद उठा राख का गुबार दिल्ली और उत्तर भारत तक पहुंच गया. हवा जहरीली हो गई, AQI गंभीर स्तर पर है और उड़ानों पर बड़ा असर पड़ा है.

उत्तर भारत में सर्दी का असर तेजी से बढ़ रहा है. तापमान में तेज गिरावट के साथ कई राज्यों में शीतलहर और घना कोहरा छाने की चेतावनी दी गई है. दिल्ली में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार, जबकि कश्मीर में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है.

हिंद की चादर, त्याग और बलिदान के प्रतीक श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी का 350वां शहीदी दिवस आज पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है.

Ayodhya Dhvajarohan: पीएम मोदी आज अयोध्या में सप्तमंदिर और माता अन्नपूर्णा मंदिर में दर्शन करेंगे. दोपहर 12 बजे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज फहराया जाएगा. कार्यक्रम को लेकर अयोध्या छावनी में तब्दील हो गया है.

मेरठ (Meerut) के चर्चित नीला ड्रम केस (Neela Drum Case) की आरोपी मुस्कान रस्तोगी (Muskan Rastogi) ने जेल में बेटी को जन्म दिया. खास बात यह रही कि बच्ची का जन्म उसके पति सौरभ के जन्मदिन पर हुआ. सौरभ का परिवार बच्ची का DNA टेस्ट कराने की तैयारी में है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को उत्तर प्रदेश के अयोध्या दौरे पर रहेंगे. पीएम मोदी यहां श्री राम जन्मभूमि मंदिर का दर्शन करेंगे. यह देश के सामाजिक-सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण अवसर है.


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital