कबड्डी वर्ल्ड कप की जीत पर पीएम मोदी और अमित शाह ने भारतीय महिला टीम को दी बधाई
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने ढाका में हुए महिला कबड्डी वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में चीनी ताइपे को 35-28 से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब जीता. इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने टीम को बधाई दी.
जी-20 में दक्षिण अफ्रीका के समर्थन के लिए लोगों ने पीएम मोदी का किया धन्यवाद, प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना की
जोहान्सबर्ग में हाल ही हुए जी-20 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की दक्षिण अफ्रीका के लोगों ने सराहना की. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने मोदी को जी-20 के दौरान दक्षिण अफ्रीका का समर्थन करने के लिए धन्यवाद दिया और उन्हें 'समिट का एमवीपी' बताया.
कंगना रनौत का काशी में दर्शन: पीएम मोदी के ध्वजारोहण को बताया ‘स्वर्णिम राम राज्य’ का प्रतीक
कंगना रनौत (Kangana Ranaut)काशी (Kashi)पहुंचकर कालभैरव मंदिर में पूजा-अर्चना की और काशी की भव्यता व सफाई व्यवस्था की तारीफ की. उन्होंने पीएम मोदी (PM Modi0 के ध्वजारोहण कार्यक्रम को 'राम राज्य' जैसा स्वर्णिम काल बताया.
प्रधानमंत्री मोदी 25 नवंबर को गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस के मौके पर जाएंगे कुरुक्षेत्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को हरियाणा के कुरुक्षेत्र जाएंगे. वे नौवें सिख गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के मौके पर होने वाले कई प्रोग्राम में हिस्सा लेंगे.
टिकट खरीद-फरोख्त का आरोप लगाना पड़ा भारी, प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति ने 7 नेताओं को किया बाहर
प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति ने पार्टी के मूल सिद्धांतों, अनुशासन और संगठनात्मक मर्यादा का उल्लंघन करने तथा भ्रामक बयान जारी करने के आरोप में सात नेताओं को छह वर्ष के लिए कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है.
सज-धज कर तैयार अयोध्या, कल 12 बजे पूरा देश होगा राम मय, पीएम मोदी बोले- ‘भारत की आत्मा राम के तेज और गौरव का आधार’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) 25 नवंबर को अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर (Ayodhya Ram Mandir)के शिखर पर भगवा ध्वज फहराएंगे. यह ध्वजारोहण मंदिर निर्माण पूर्ण होने का प्रतीक माना जा रहा है. पीएम दिव्य-भव्य परिसर में दर्शन-पूजन के बाद जनसमूह को संबोधित करेंगे.
बांग्लादेश बॉर्डर पर हलचल, पश्चिम बंगाल के गवर्नर सीवी आनंद बोस करेंगे हकीमपुर का दौरा
पश्चिम बंगाल के गवर्नर सी. वी. आनंद बोस सोमवार को नॉर्थ 24 परगना के हकीमपुर भारत–बांग्लादेश बॉर्डर का दौरा करेंगे.
जदयू के नरेंद्र नारायण यादव बने बिहार विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर, आलमगंज सीट से आठवीं बार विधायक निर्वाचित
जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता नरेंद्र नारायण यादव को बिहार विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है. वे मधेपुरा जिले की आलमगंज विधानसभा सीट से लगातार आठवीं बार विधायक बने हैं.
गोवा में होने वाला ‘टेल्स ऑफ़ कामसूत्र एंड क्रिसमस सेलिब्रेशन’ विवादों के बाद रद्द, पुलिस ने एड हटाने का दिया आदेश
गोवा में आयोजित होने वाला इवेंट ‘टेल्स ऑफ़ कामसूत्र एंड क्रिसमस सेलिब्रेशन’ (Tales Of Kamasutra And Christmas Celebration) विवादों के बाद रद्द कर दिया गया है.
पीएम मोदी के आगमन से पहले अयोध्या पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, तैयारियों का लिया जायजा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर ध्वज फहराएंगे. इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया.







