Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

देश

अयोध्या में एक बार फिर बड़े जश्न की तैयारी हो रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को राम जन्मभूमि मंदिर में एक खास ध्वजारोहण समारोह के लिए आने वाले हैं. पूरे शहर में तैयारियां जोरों पर हैं.

निवर्तमान CJI जस्टिस बीआर गवई ने भी एक अभूतपूर्व मिसाल पेश की. जस्टिस गवई ने नए CJI के लिए कार राष्ट्रपति भवन में छोड़ दी और खुद वहां से दूसरी कार में रवाना हुए.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जस्टिस सूर्यकांत को देश के मुख्य न्यायाधीश की शपथ लेने के बाद शुभकामनाएं दी हैं. वे राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए. सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जस्टिस सूर्यकांत को मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई.

हरियाणा के एक साधारण परिवार से आने वाले जस्टिस सूर्यकांत ने आज 53वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) के रूप में शपथ ली.  शपथ ग्रहण का समारोह राष्ट्रपति भवन में भव्य रूप में आयोजित किया गया था, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें शपथ दिलवाई.

BJP Slams Rahul Gandhi: जस्टिस सूर्यकांत को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने CJI के पद की शपथ दिलाई. हालांकि, इस दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस भाजपा के निशाने पर आ गई है. जानिए आखिर ऐसा क्यों?

Protest In India Gate: रविवार को दिल्ली के इंडिया गेट में कुछ लोग नक्सलियों का समर्थन (Naxal Support Madvi Hidma) करते हिए सड़कों पर आ गए. उन्होंने पुलिस पर हमला भी किया. इसके बाद सोमवार को 15 लोगों की गिरफ्तारी की गई है.

Rajnath Singh Sindh Statement: भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिंध को लेकर बयान दिया कि सभ्यता के हिसाब से सिंध हमेशा भारत का हिस्सा रहेगा. इस पर पाकिस्तान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और इसे विस्तारवादी सोच बताया.

Hathras Murder Case: उत्तर प्रदेश के हाथरस में 60 वर्षीय महिला की हत्या का मामला सामने आया है. आरोपी इमरान ने प्रेम प्रसंग और शादी के दबाव से छुटकारा पाने के लिए गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना की शादी म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल से 23 नवंबर को होनी थी, लेकिन पिता की तबीयत खराब होने के कारण इसे अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है.

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण का स्तर खतरनाक श्रेणी में पहुंच गया है. नोएडा, दिल्ली और गाजियाबाद में AQI 400 से ऊपर दर्ज हुआ. सरकार ने निजी दफ्तरों को 50% वर्कफोर्स ऑन-साइट रखने और बाकी को वर्क फ्रॉम होम करने की सलाह दी है.


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital