Bharat Express DD Free Dish

देश

Bhopal Teacher Protest: भोपाल के नीलम पार्क में पिछले कई दिनों से धरने पर बैठे शिक्षक वर्ग 2 और 3 के अभ्यर्थियों के आंदोलन को कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का साथ मिला. पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आंदोलन स्थल पर पहुंचे और अभ्यर्थियों के समर्थन में खुद धरने पर बैठ गए. उन्होंने मौके से ही स्कूल शिक्षा मंत्री को फोन लगाकर आंदोलनकारियों की मांगों से अवगत कराया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 8 सितंबर को प्रस्तावित गुजरात दौरे से पहले उनके स्वागत के लिए अनोखी पहल की गई है. वडोदरा और नवसारी में ‘स्वच्छता से स्वागत’ नाम से एक विशेष कैंपेन शुरू किया गया है.

Nishu Azad: वकील अमिता सचदेवा ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निशु आजाद और उसके पिता के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि निशु आजाद ने सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं के संबंध में आपत्तिजनक पोस्ट साझा कर धार्मिक भावनाओं को आहत किया है.

मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत ने 'दिशा' बैठक में अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई. सांसद निधि खर्च न होने और योजनाओं में धांधली पर कंगना ने कड़े तेवर दिखाए.

दिल्ली के भारत मंडपम में 12-13 सितंबर को 18वां ब्रिक्स सम्मेलन होगा. सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की द्विपक्षीय मुलाकात पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं.

Udaipur Crime News: उदयपुर पुलिस की अलग-अलग टीमों ने आर्म्स एक्ट के मामलों में पहले चालान हो चुके 42 आरोपियों की जांच-पड़ताल की. इसके साथ ही जिले के 221 हिस्ट्रीशीटरों के ठिकानों पर दबिश दी गई. पुलिस टीमों ने इनके घर और दूसरे ठिकानों पर पहुंचकर उनकी मौजूदा गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई और संदिग्ध सामान की भी जांच की.

पटना यूनिवर्सिटी कैंपस में शनिवार को जियोग्राफी विभाग के पास धमाके से अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.

BRICS Currency: यह सवाल कि क्या ब्रिक्स एक आम मुद्रा बनाएगा, सुर्खियों में आने की संभावना है, क्योंकि समूह इस महीने नई दिल्ली में अपने शिखर सम्मेलन की तैयारी कर रहा है. लेकिन भारत पहले ही अपनी स्थिति स्पष्ट कर चुका है कि यह एक अलग ब्रिक्स मुद्रा के निर्माण का समर्थन नहीं करता है.

बड़गाम के 'ऑपरेशन अश्दर' में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी आतंकी यासिर को ढेर किया. मौके से एके-47 राइफल बरामद, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी.

मध्य प्रदेश में बारिश ने दो अलग तस्वीरें दिखा दी हैं. पूर्वी और उत्तरी हिस्सों में भारी बारिश से बाढ़ और जलभराव के हालात हैं, जबकि पश्चिमी एमपी और मालवा अब भी सामान्य से कम बारिश से जूझ रहे हैं.