पीएम मोदी, अमित शाह ने देशवासियों को दी महानवमी की शुभकामनाएं
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा कि आप सभी को महानवमी की हार्दिक शुभकामनाएं. नवरात्रि का यह शुभ अवसर हर किसी के लिए सौभाग्य, समृद्धि और सफलता लेकर आए, यही कामना है.
Weather Update: मानसून के बाद भी उत्तर भारत में मौसम करवट ले रहा है, कुछ जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम अपडेट
मानसून के बाद उत्तर भारत में मौसम फिर बदल गया है. दिल्ली, यूपी, बिहार, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के साथ तापमान में गिरावट आई. मौसम विभाग ने कई जिलों में अलर्ट जारी किया है.
मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा, हरिद्वार जा रहे 6 लोगों की मौत
मुजफ्फरनगर के तितावी बायपास पर खड़े ट्रक से अर्टिगा कार टकरा गई. हादसे में हरिद्वार जा रहे 6 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए हैं.
UP News: उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर लखनऊ जेल में हमला, सिर में लगे 10 टांके, सपा ने जताई चिंता
हमले में गंभीर रूप से घायल हुए प्रजापति के सिर पर कथित तौर पर 10 से ज़्यादा टांके लगे हैं. जेल अधिकारियों ने बताया है कि उनकी हालत फिलहाल स्थिर है और खतरे से बाहर है.
मोदी सरकार पंजाब के बाढ़ प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध- अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार पंजाब के बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करेगी. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नई दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात कर बाढ़ से हुए नुकसान की जानकारी दी.
दिल्ली में पीएम मोदी ने सीआर पार्क में मां दुर्गा के किए दर्शन, काली बाड़ी मंदिर में भी की पूजा-अर्चना
पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने दिल्ली के चितरंजन पार्क (CR Park) में लगे दुर्गा पूजा पंडाल में मां दुर्गा के दर्शन किए. साथ ही उन्होंने काली बाड़ी मंदिर में पूजा की.
रबींद्रनाथ टैगोर के परिवार की ज़िंदगी की परत दर परत कहानी बयां करती है फिल्ममेकर अनिमेष मुखर्जी की किताब ‘ठाकुरबाड़ी’
अनिमेष मुखर्जी की किताब ठाकुरबाड़ी गुरुदेव रबींद्रनाथ टैगोर के परिवार और 19वीं- 20वीं सदी के बंगाल के सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य को जीवंत करती है.
नवरात्र में दरिंदा बना ताऊ, दुर्गा पंडाल में बच्ची को बना डाला अपनी हवस का शिकार
MP News: नवरात्र के पावन अवसर पर ग्वालियर में 8 साल की मासूम बच्ची के साथ उसके ताऊ द्वारा दरिंदगी का मामला सामने आया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया.
चेन्नई में एन्नोर थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा, 9 लोगों की की मौत, सभी मरने वाले असम के
थांथी टीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ितों को स्टेनली अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई. वहीं गंभीर रूप से घायल हुए लोगों का इलाज किया जा रहा है.
जन सुराज ने राजभवन में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर कार्रवाई की मांग करते हुए सौंपा ज्ञापन
जन सुराज पार्टी का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को राजभवन पहुंचा और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा. इससे पहले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पत्र लिखा था.







