तालकटोरा राउंडअबाउट पर बनेगा 27 मीटर ऊंचा क्लॉक टॉवर, NDMC क्षेत्र को मिलेगा नया आर्किटेक्चरल लैंडमार्क: कुलजीत सिंह चहल
एनडीएमसी टालकटोरा राउंडअबाउट पर 27 मीटर ऊंचे भव्य क्लॉक टॉवर का निर्माण करेगी, जो लुटियंस दिल्ली की स्थापत्य सुंदरता और सांस्कृतिक पहचान को बढ़ावा देगा. परियोजना दिसंबर 2025 तक पूरी होगी.
कोलकाता में गृह मंत्री अमित शाह ने किया केंद्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन, बोले- CFSL के निर्माण से कई राज्यों को होगा फायदा
अमित शाह (Amit Shah) ने अपने संबोधन में कहा, हमारा क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम आज एक नए युग में प्रवेश कर रहा है. डीएनए फॉरेंसिक के माध्यम से 20-20 साल पुराने केसों में सजा होने की शुरुआत हुई है.
ऑपरेशन सिंदूर को पूरी दुनिया ने सराहा, सबूत चाहिए तो पाकिस्तान जाकर मांगें कांग्रेस नेता खड़गे: गिरिराज सिंह
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, "यह देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्ष के नेता कांग्रेस से हैं और इस तरह के सवाल उठा रहे हैं. अगर उन्हें अब भी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर सबूत चाहिए तो उन्हें पाकिस्तान जाकर सबूत मांगना चाहिए.
एयर मार्शल जसवीर सिंह मान ने वेस्टर्न एयर कमांड के सीनियर एयर स्टाफ ऑफिसर का कार्यभार संभाला
एयर मार्शल जसवीर सिंह मान ने वेस्टर्न एयर कमांड के सीनियर एयर स्टाफ ऑफिसर का पदभार संभाला. वे 3000+ घंटे की उड़ान अनुभव और कई सैन्य पुरस्कारों से सम्मानित फाइटर पायलट हैं.
50 साल की रहीमा को सुरक्षा बलों ने बांग्लादेश में धकेल दिया…गलती का एहसास होने पर भारत वापस लाया
रहीमा बेगम ने कहा कि मंगलवार की देर रात, उन्होंने हमें कुछ कारों में बिठाया और हमें सीमा के पास ले गए. हमारे साथ मौजूद सुरक्षा बलों ने हमें कुछ बांग्लादेशी मुद्रा दी, हमें सीमा पार करने और वापस न लौटने के लिए कहा.
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता परिवार के साथ पहुंचीं हरिद्वार, गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, हर की पौड़ी पर की पूजा-अर्चना
दिल्ली सरकार के 100 दिन का कार्यकाल पूरा होने और आगे की तैयारी के सवाल पर सीएम Rekha Gupta ने कहा कि 100 दिन का कार्यकाल मात्र संदेश है, सरकार एक कदम अपने लक्ष्य की ओर बढ़ी है.
क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज जल्द एक-दूजे के होंगे… शादी की तारीख का हुआ ऐलान
Rinku Priya Wedding: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और जौनपुर की मछलीशहर से सांसद प्रिया सरोज का रिश्ता फाइनल हो गया है. आईपीएल 2025 खत्म होने के बाद दोनों एक-दूसरे को रिंग पहनाने को तैयार हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कब होगी दोनों की शादी.
आतंकी खतरे पर धार्मिक उत्साह भारी, कश्मीर में माता खीर भवानी मेले में लगा श्रद्धालुओं का तांता
22 अप्रैल को पहलगाम में हुई आतंकवादी घटना के बाद बढ़े तनाव के बावजूद तीर्थयात्रियों का उत्साह बरकरार है. श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरे क्षेत्र में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है.
दिल्ली मेट्रो में स्पेशल कैटेगरी यात्रियों के लिए शुरू हुई ‘प्रायोरिटी फ्रिस्किंग’ सुविधा
DMRC ने CISF के साथ मिलकर मेट्रो स्टेशनों पर दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिक, गर्भवती महिलाएं और छोटे बच्चों के साथ महिलाओं के लिए Priority Frisking सुविधा शुरू की है, जिससे उनकी यात्रा और अधिक सहज और सुरक्षित बने.
25 लाख की रिश्वत लेते IRS अधिकारी और एक निजी व्यक्ति गिरफ्तार, CBI का जाल सफल
नई दिल्ली में CBI ने 25 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए एक वरिष्ठ IRS अधिकारी और निजी व्यक्ति को गिरफ्तार किया. यह रकम 45 लाख की मांग का हिस्सा थी.







