Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

देश

साकेत अदालत ने तीन साल की बच्ची के अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति को 20 साल की सजा सुनाई. अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने पीड़िता को 10.5 लाख रुपये मुआवजा देने का भी आदेश दिया.

पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले आंध्र प्रदेश के नेल्लोर के मधुसूदन राव की पत्नी कमाक्क्षी प्रसन्ना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के लिए पीएम मोदी का धन्यवाद किया और कहा कि मोदी ने हमारा बदला ले लिया.

दिल्ली हाई कोर्ट ने तैमूर नगर नाले पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई को सही ठहराते हुए कहा कि सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों को दूसरों की तुलना में विशेष अधिकार नहीं मिल सकते.

दिल्ली हाई कोर्ट 15 मई को एनएचपीसी के चेयरमैन राजकुमार चौधरी को पद से हटाने की याचिका पर सुनवाई करेगा. याचिका में उनकी नियुक्ति को नियमों के खिलाफ बताते हुए उसे रद्द करने की मांग की गई है.

'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत भारत की तीनों सेनाओं ने पहली बार संयुक्त कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान और PoK में आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की, जिसमें 100 से अधिक आतंकी मारे गए. कार्रवाई के बाद AQIS ने भारत के खिलाफ जिहाद का एलान किया है.

पाकिस्तान के सरकारी खातों ने पुरानी तस्वीरों को फिर से इस्तेमाल करने, पुराने वीडियो को गलत तरीके से पेश करने और पूरी तरह से मनगढ़ंत दावों का आविष्कार करने की अपनी जानी-पहचानी चाल चल दी है.

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को कहा कि सर्वदलीय बैठक 8 मई को सुबह 11 बजे संसद परिसर के संसद पुस्तकालय भवन में समिति कक्ष: जी-074 में होगी.

भारत-नेपाल सीमा पर रक्सौल मैत्री पुल के पास SSB ने चार संदिग्ध चीनी नागरिकों को अवैध घुसपैठ करते हुए पकड़ा. पूछताछ में बार-बार बयान बदलने और पाकिस्तानी कनेक्शन के संकेत मिलने से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क.

उत्तरकाशी के गंगनानी में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया. देहरादून के सहस्रधारा से उड़ा हेलिकॉप्टर के क्रैश होने की खबर है. हादसे के वक्त, हेलिकॉप्टर में 5 से 6 लोग सवार थे। रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंच गई है.

दिल्ली में राष्ट्रपति भवन और विजय चौक से लेकर पटना में राजभवन तक कई प्रमुख स्थानों पर बत्ती बंद कर दी गई. अभ्यास में देश भर के कई प्रमुख स्थानों पर ब्लैकआउउ भी किया गया.


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital