सुकमा में नक्सलियों पर कड़ा प्रहार: अमित शाह बोले- नक्सलवाद को खत्म करने का हमारा संकल्प अडिग
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सुकमा में सुरक्षाबलों की कार्रवाई को नक्सलवाद पर एक और प्रहार बताया. इस ऑपरेशन में 16 नक्सली मारे गए और भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए.
मेधा पाटकर की ओर से दायर पुनर्विचार याचिका पर साकेत कोर्ट 2 अप्रैल को सुनाएगा फैसला
दिल्ली के उप राज्यपाल वीके सक्सेना की ओर से दाखिल आपराधिक मानहानि मामले में दोषी करार दी गई नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेता मेधा पाटकर की सजा को चुनौती देने वाली याचिका पर साकेत कोर्ट 2 अप्रैल को फैसला सुनाएगा.
दिल्ली दंगा मामला: आरोपी मोहम्मद सलीम खान को HC से राहत, 10 दिनों की अंतरिम जमानत मिली
Delhi Riots 2020: दिल्ली हाई कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद सलीम खान को अपनी बेटी की परीक्षा फीस के लिए पैसे की व्यवस्था करने को लेकर 10 दिन की अंतरिम जमानत दी है.
मेडिकल पाठ्यक्रमों में पूर्व सैनिकों और सशस्त्र बल कर्मियों के बच्चों के आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई
कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए तेलंगाना राज्य, केंद्र सरकार और अन्य पक्षों को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब देने को कहा है. दायर याचिका में तेलंगाना हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई है.
Sukma Encounter: सुकमा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, 16 नक्सलियों को किया ढेर
सुकमा जिले के गोगुंडा की पहाड़ी पर सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है. इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 15 नक्सलियों को ढेर कर दिया है.
नोएडा में ED का छापा: पोर्न कंटेंट रैकट का पर्दाफाश, 15.66 करोड़ की अवैध विदेशी फंडिंग का खुलासा
ED ने नोएडा में एक एडल्ट कंटेंट गिरोह का भंडाफोड़ किया, जो विदेशी साइट्स पर अश्लील वीडियो अपलोड करता था. 15.66 करोड़ रुपये की अवैध फंडिंग का खुलासा हुआ है.
Weather Today: यूपी के कई जिलों में कड़कड़ाती धूप के साथ आंधी का तांडव, कानपुर-प्रयागराज में बढ़ने लगा गर्मी का सितम
Weather Today: यूपी में धीरे-धीरे गर्मी का सितम बढ़ने लगा है. आम लोगों को अभी से दिन के समय में घर से बाहर कदम रखने पर सौ बार सोचना पड़ रहा है. इसके पीछे सबसे मुख्य वजह तेज धूप है.
भूकंप प्रभावित म्यांमार के लिए भारत ने भेजी राहत सामग्री: तैयार भोजन, टेंट और स्लीपिंग बैग समेत जरूरी सामान
शनिवार को म्यांमार और थाईलैंड में 7.7 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें 150 से ज्यादा लोग मारे गए. भारत ने म्यांमार को 15 टन राहत सामग्री भेजी.
FANS National Conference in Delhi: दिल्ली में राष्ट्रीय सुरक्षा मंच के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, इंद्रेश कुमार ने कहा 2047 तक विकसित देश बन जाएगा भारत
दिल्ली विश्वविद्यालय में आयोजित 'मंथन 2025' सम्मेलन में डॉ. इन्द्रेश कुमार ने कहा कि भारत 2047 तक सशक्त, भयमुक्त और समृद्ध राष्ट्र बनेगा. राष्ट्रीय सुरक्षा, सांस्कृतिक कूटनीति और क्षमता निर्माण पर हुई चर्चा.
घर खरीदारों को जल्द मिलेंगे फ्लैट, दिल्ली हाईकोर्ट ने ओरिस इंफ्रास्ट्रक्चर को दिए सख्त निर्देश
दिल्ली हाईकोर्ट ने ओरिस इंफ्रास्ट्रक्चर को 512 तैयार फ्लैट उन खरीदारों को देने का आदेश दिया, जिन्होंने पूरा भुगतान कर दिया है. 1 अक्टूबर 2024 तक ऑक्युपेंसी सर्टिफिकेट के आधार पर फ्लैट सौंपने के निर्देश दिए गए.







