Waqf Amendment Bill 2025 के विरोध में बोला मुस्लिम लॉ बोर्ड- काली पट्टी बांधकर नमाज पढ़ें, आज रमजान का आखिरी जुमा
Muslim Personal Law: AIMPLB ने वक्फ बिल 2024 के विरोध में मुसलमानों से काली पट्टी बांधकर अलविदा जुमा नमाज पढ़ने की अपील की है. इसके अलावा, आज कई राज्यों में प्रदर्शन भी होंगे.
कठुआ में एनकाउंटर: सेना ने 3 आतंकियों को किया ढेर, 4 जवान शहीद, सर्च ऑपरेशन जारी
कठुआ के राजबाग में 27 मार्च से जारी एनकाउंटर में 3 आतंकी मारे गए और 4 जवान शहीद हो गए. जैश-ए-मोहम्मद ने हमले की जिम्मेदारी ली. सेना, BSF, CRPF और SOG का सर्च ऑपरेशन जारी.
सांसद इंजीनियर राशिद को संसद सत्र में भाग लेने के लिए 4 लाख जमा करने का आदेश
दिल्ली हाई कोर्ट ने टेरर फंडिंग केस में आरोपी सांसद इंजीनियर राशिद को संसद सत्र में शामिल होने के लिए 4 लाख रुपये तीन सप्ताह में जमा करने का आदेश दिया है.
Bihar: चारा घोटाले में 28 साल बाद रिकवरी, डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने कहा- लालू हों या कोई और..हम सबसे रिकवरी करेंगे
बिहार सरकार चारा घोटाले में दोषियों से ₹950 करोड़ की वसूली करेगी. डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा, दोषियों की संपत्ति जब्त कर सरकार के खजाने में राशि जमा की जाएगी.
7वें वेतन आयोग का तोहफा: सरकारी कर्मचारियों के DA में 2% बढ़ोतरी, 53% से बढ़कर अब 55% हो जाएगा महंगाई भत्ता
Central Government Employees DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी का तोहफा मिला है, जिससे उनकी सैलरी में बढ़ोतरी होगी. यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2025 से लागू होगी.
सुप्रीम कोर्ट ने सुखदेव पहलवान की रिहाई पर देरी के लिए दिल्ली सरकार को फटकारा
सुप्रीम कोर्ट ने नीतीश कटारा हत्याकांड में दोषी सुखदेव पहलवान की रिहाई पर फैसला न लेने पर दिल्ली सरकार को फटकार लगाई और अगली सुनवाई 22 अप्रैल को तय की है.
Greater Noida Hostel Fire: ग्रेटर नोयडा के गर्ल्स हॉस्टल में AC फटने से लगी आग, बिल्डिंग से कूदीं छात्राएं
ग्रेटर नोयडा के नॉलेज पार्क स्थित अन्नपूर्णा गर्ल्स हॉस्टल में गुरुवार की शाम को AC फटने से आग लगी गयी. इसके बाद हॉस्टल में अफरा-तफरी मच गई. लड़कियों को जान बचाने के लिए बालकनी से कुदना पड़ा.
पीएम मोदी 3 अप्रैल से करेंगे थाईलैंड और श्रीलंका की यात्रा, बैंकॉक में बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
थाईलैंड की अपनी यात्रा के बाद, प्रधानमंत्री मोदी श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के निमंत्रण पर 4-6 अप्रैल तक राजकीय यात्रा पर श्रीलंका जाएंगे.
Manish Kashyap Resign: यूट्यूबर मनीष कश्यप BJP से देंगे इस्तीफा, Video बनाकर बताई वजह
Manish Kashyap Resign BJP: यूट्यूबर और बीजेपी नेता मनीष कश्यप ने बीजेपी पार्टी छोड़ने का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि सच्चाई दिखाने पर कार्रवाई हो रही है, इसलिए वह निष्पक्ष जांच चाहते हैं.
सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग वाली याचिका खारिज की
Justice Yashwant Verma Case: सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग वाली याचिका को आंतरिक जांच लंबित होने के कारण खारिज कर दिया. याचिका में न्यायाधीशों को दी गई छूट को चुनौती दी गई थी, जबकि जस्टिस वर्मा ने इसे साजिश बताया है.







