Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

देश

Enforcement Directorate Raids: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा कदम उठाते हुए सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) के खिलाफ छापेमारी की है.

Supreme Court on Acid Attack: सुप्रीम कोर्ट ने एसिड अटैक पीड़ितों को मुआवजा देने में देरी और निजी अस्पतालों द्वारा इलाज से इनकार करने पर नाराजगी जताई. कोर्ट ने नालसा को निर्देश दिया कि मुआवजा समय पर मिले और पीड़ित विधिक सेवा अधिकारियों से संपर्क करें.

2020 में आपत्तिजनक बयान और आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट 8 अप्रैल को कपिल मिश्रा के खिलाफ चार्ज पर बहस करेगा. कोर्ट ने डीसीपी को विस्तृत रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया है.

आस्ट्रेलियाई मिशनरी ग्राहम स्टेंस और उनके बेटों की हत्या के दोषी दारा सिंह ने 25 साल की सजा पूरी करने के बाद रिहाई की मांग की. सुप्रीम कोर्ट ने ओडिशा सरकार को 6 हफ्तों में उसकी सजा माफी पर निर्णय लेने का निर्देश दिया.

भारत ने रक्षा आत्मनिर्भरता को बढ़ाते हुए ₹7000 करोड़ की लागत से स्वदेशी ATAGS तोप प्रणाली की खरीद को मंजूरी दी, जो अत्याधुनिक तकनीक और उच्च मारक क्षमता से सेना की ताकत बढ़ाएगी.

भारत एक्सप्रेस के सीएमडी एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय ने कहा कि इंडिया में ही नहीं, पूरी दुनिया में आगे आने वाले टाइम में सिनेरियो बदलने वाला है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि बहराइच भारत की ऋषि परंपरा से जुड़ा हुआ जनपद है. कहते हैं महर्षि बालार्क का एक विश्व प्रसिद्ध आश्रम इसी बहराइच में था. बहराइच की पहचान और नाम उन्हीं बालार्क ऋषि के नाम पर था.

औरंगजेब की कब्र की सुरक्षा को और सख्त बनाने के लिए बुधवार को कब्र के पीछे की दीवार पर लोहे के बड़े-बड़े पट्टे (लोहे की चादर) लगाए गए, ताकि किसी को भी इस स्थान पर बिना अनुमति के प्रवेश करने से रोका जा सके.

कोलकाता हाई कोर्ट ने पार्थ चटर्जी को जमानत देने से इनकार कर दिया था. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने ईडी के मामले में जमानत दे दिया था.

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के मयूर बिहार स्थित तीन मंदिरों को तोड़ने के लिए डीडीए द्वारा दिए गए नोटिस के खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया है. कोर्ट ने याचिकाकर्ता से पूछा कि आप अनुच्छेद 32 के तहत याचिका क्यों नही दाखिल की है.


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital