Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

देश

भारत और जापान की सेनाओं के बीच चल रहा संयुक्त सैन्य अभ्यास 'धर्म गार्जियन 2025' ईस्ट फूजी ट्रेनिंग एरिया, जापान में आयोजित हो रहा है, जिसमें शहरी आतंकवाद विरोधी अभियानों और संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन पर विशेष जोर दिया जा रहा है.

Dhananjay Munde Resignation: महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और अजित पवार की पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता धनंजय मुंडे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. यह मामला चर्चा का विषय बन रहा है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने निचली अदालतों को निर्देश दिया कि यदि किसी मुकदमे के शीघ्र निपटारे के आदेश दिए गए हों और संबंधित जज अनुपस्थित हो, तो मामला तुरंत जिला एवं सत्र न्यायाधीश को सूचित कर किसी अन्य न्यायालय को सौंपा जाए.

शाहदरा एएनटीएफ ने दिल्ली में गांजे की तस्करी करने वाले एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है. इस मामले में दो महिला तस्कर 10.4 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है.

किसानों के पूर्व निर्धारित मोर्चे पर जाने से पहले पुलिस ने किसान नेताओं के घरों पर छापेमारी की. थाना पत्तरां के गांव मौलवीवाला में किसान नेता कुलवंत सिंह को नजरबंद कर दिया गया है. पुलिस ने सुबह घर पर छापेमारी की.

सुप्रीम कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान एक वकील द्वारा आत्महत्या की धमकी देने पर अदालत ने कड़ा रुख अपनाया. जस्टिस अभय एस ओका और जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की पीठ ने वकील को 7 मार्च तक लिखित माफी मांगने को कहा, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन पोस्ट-बजट वेबिनार में शामिल होंगे. यह वेबिनार सरकारी अधिकारियों, उद्योग जगत के नेताओं और व्यापार विशेषज्ञों के लिए भारत की औद्योगिक, व्यापारिक और ऊर्जा रणनीतियों पर चर्चा का मंच प्रदान करेंगे.

भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त की कश्मीर और मणिपुर पर टिप्पणियों को 'निराधार और गलत' बताया. भारत के स्थायी प्रतिनिधि अरिंदम बागची ने कहा कि देश की लोकतांत्रिक संस्थाएं मजबूत हैं और रिपोर्ट में तथ्यात्मक त्रुटियां हैं.

सोमवार रात लगभग 9:30 बजे आनंद विहार से ओडिशा के पुरी जा रही 12876 नंदन कानन एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर कोच एस4 बोगी की कपलिंग टूट गई, जिससे ट्रेन के कोच अलग-अलग हो गए. 

भारतीय नौसेना का पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन थाईलैंड के सताहिप बंदरगाह पहुंचा, जहां रॉयल थाई नेवी के साथ संयुक्त अभ्यास और रक्षा सहयोग को मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा. यह दौरा 'सागर' नीति के तहत समुद्री सुरक्षा और रणनीतिक साझेदारी को सशक्त करेगा.


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital