संभल मामले में यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में स्टेट्स रिपोर्ट दाखिल की
उत्तर प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में स्टेट्स रिपोर्ट दाखिल की, जिसमें कहा गया कि संभल जामा मस्जिद में कुआं पब्लिक लैंड पर है और मस्जिद कमेटी ने अदालत को गुमराह किया है.
राशिद इंजीनियर ने आतंकवादी वित्तपोषण मामले में याचिका ली वापस
राशिद इंजीनियर ने दिल्ली हाई कोर्ट से अपनी याचिका वापस ली। वह 2017 के आतंकवादी वित्तपोषण मामले में एनआईए द्वारा गिरफ्तार किए गए थे और 2019 से जेल में बंद हैं.
अमरोहा मे 335 जोड़ों में 145 पकडे जाने के डर से भाग निकले, एक फर्जी मुस्लिम जोड़े को पकड़ा, मुकदमा दर्ज…
डीओ समाज कल्याण ने फर्जी जोड़े के खिलाफ थाने में तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया है. फिलहाल महिला और युवक पुलिस की हिरासत में हैं. उधर, फर्जी जोड़ा पकड़े जाने की सूचना से समारोह में हड़कंप मच गया. इस बीच समारोह में शादी करने आए 335 जोड़ों में से 145 और भाग निकले.
महाकुंभ में खुले में शौच करने के मामले में NGT सख्त, कहा-ये राज्य सरकार की जिम्मेदारी है…इसे तुरंत ध्यान दें
एनजीटी ने महाकुंभ में खुले में शौच से जुड़े मामले में अपना फैसला सुरक्षित रखा और यूपी सरकार को स्वच्छता सुधारने के निर्देश दिए. याचिकाकर्ता ने सरकार पर प्रदूषण रोकने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए 10 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की है.
सुप्रीम कोर्ट ने लॉरेंस बिश्नोई मामले में 5 करोड़ की फिरौती मांगने के आरोप में गिरफ्तार जुवेनाइल को जमानत देने से किया इनकार
जुवेनाइल पर एक बिजनेसमैन से 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का आरोप है. राजस्थान सरकार की ओर से पेश एडवोकेट जनरल शिव मंगल शर्मा ने कोर्ट को बताया कि जुवेनाइल के खिलाफ पहले से ही छह आपराधिक मामले लंबित हैं.
दिल्ली वासियों के लिए आम आदमी पार्टी की MCD सरकार का बड़ा ऐलान- हाउस टैक्स का बकाया होगा माफ!
दिल्ली की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने हाउस टैक्स में बड़ी राहत देते हुए 100 गज तक के मकानों का टैक्स माफ, 100-500 गज तक के मकानों का टैक्स आधा करने और समय पर भुगतान करने वालों का पिछला बकाया माफ करने की घोषणा की है.
सुप्रीम कोर्ट ने ऑल इंडिया बार परीक्षा के 3500 रुपये शुल्क पर याचिका खारिज की, जानें क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट ने ऑल इंडिया बार परीक्षा के लिए 3500 रुपये शुल्क को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी. कोर्ट ने कहा कि बार काउंसिल के संचालन के लिए शुल्क जरूरी है और याचिकाकर्ता पहले बीसीआई को ज्ञापन दे सकता है.
सुप्रीम कोर्ट ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हिंसा रोकने की याचिका खारिज की, जानें पूरा मामला
सुप्रीम कोर्ट ने बांग्लादेश में हिंदू और अल्पसंख्यकों पर हो रही हिंसा को रोकने के निर्देश देने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी. कोर्ट ने कहा कि यह दूसरे देश का मामला है और याचिकाकर्ता को सरकार के पास जाने को कहा.
KYARI के संस्थापक Arhan Bagati को मुंबई में मिला ‘HT 30 Under 30 Award, कश्मीर में लाए कई बड़े बदलाव
यह प्रतिष्ठित सम्मान KYARI की कश्मीर में सकारात्मक बदलाव लाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है. अर्हन बगाती के नेतृत्व में KYARI ने कई जमीनी स्तर के अभियानों को बढ़ावा दिया है, जो सतत विकास और सामुदायिक सशक्तिकरण पर केंद्रित हैं.
आज से UP Board की परीक्षा शुरू, परीक्षार्थियों की उतारी आरती, CM योगी ने दी शुभकामनाएं
UP Board Exam 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो गईं हैं. इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने छात्रों को शुभकामनाएं दीं.







