बागेश्वर धाम कैंसर अस्पताल में प्रधानमंत्री मोदी की मां के नाम पर होगा एक वार्ड
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम में प्रस्तावित कैंसर अस्पताल के शिलान्यास समारोह के मौके पर पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने ऐलान किया है कि इस अस्पताल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के नाम पर एक वार्ड होगा.
25 फरवरी को पक्के किए जाएंगे दिल्ली नगर निगम के 12 हजार कर्मचारी: आतिशी
आतिशी ने कहा कि यह नगर निगम में कच्चे कर्मचारियों को पक्का किए जाने का अब तक का सबसे बड़ा निर्णय है. आम आदमी पार्टी की विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी का कहना है कि उनकी पार्टी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के लिए प्रतिबद्ध है.
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की ऐतिहासिक पहल: वक्फ सुधार, UCC, समान अधिकार, नशा मुक्ति और इमदाद फंड पर बड़ा संकल्प
दिल्ली में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की कार्यकारिणी बैठक में वक्फ संशोधन विधेयक, धर्मांतरण रोकने, समान नागरिक अधिकारों पर चर्चा की गई. नशा मुक्ति अभियान और इमदाद फंड की घोषणा की गई.
संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में भारत की अहम भूमिका, महिला शांति रक्षकों की बढ़ती भागीदारी पर जोर
संयुक्त राष्ट्र के शांति रक्षा प्रमुख जीन-पियरे लैक्रोइक्स ने भारत की शांति अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की और भारतीय महिला शांति रक्षकों के प्रभाव को रेखांकित किया.
उत्तर प्रदेश 2029 तक 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा, महाकुंभ से होगी 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक की वृद्धि: सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी की विधायक रागिनी सोनकर के एक सवाल के जवाब में कहा, "आज दुनिया उत्तर प्रदेश की जिस क्षमता को देख रही है, उसे महाकुंभ मेले से जोड़ा जा सकता है. अकेले महाकुंभ से ही उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक की वृद्धि में मदद मिलेगी."
भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे ने मोदी शासन की तुलना बोधिसत्व से की
प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय प्रगति में नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया और सभी क्षेत्रों में ऐसे नेताओं को विकसित करने के लिए एक ऐसे दृष्टिकोण का आह्वान किया, जो व्यवधानों के बीच भी प्रदर्शन करने में सक्षम हों.
PM मोदी ने किया बागेश्वर धाम में कैंसर रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, धार्मिक सम्मान-स्वास्थ्य पहल पर दिया संबोधन
Bageshwar Dham's Cancer Research Center: पीएम मोदी ने बागेश्वर धाम में बालाजी कैंसर इंस्टीट्यूट का डिजिटल शिलान्यास किया. उन्होंने कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने की बात की.
अगले महीने ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ बनकर मॉरीशस जाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल होने का विशेष आमंत्रण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मार्च को मॉरीशस के 57वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे. यह आयोजन मॉरीशस की ब्रिटेन से स्वतंत्रता प्राप्ति और गणराज्य बनने की वर्षगांठ है.
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ‘व्हाट्सएप’ के माध्यम से दर्ज की देश की पहली E- FIR
Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘व्हाट्सएप’ के माध्यम से दर्ज की गई शिकायत के बाद पहली बार ‘इलेक्ट्रॉनिक प्रथम सूचना रिपोर्ट’ (ई-एफआईआर) दर्ज की है.
देश में भाईचारे को मज़बूत करने के लिए काम करेगा मजलिसे मशावरत, अप्रैल में सभी धर्मों के रहनुमाओं की होगी बड़ी बैठक
आल इंडिया मुस्लिम मजलिसे मशावरत (दिल्ली चैप्टर) ने देश में बढ़ते सामाजिक तनाव पर चिंता जताई और भाईचारे व राष्ट्रीय एकता को मज़बूत करने के लिए धार्मिक संगठनों के साथ मिलकर व्यापक अभियान चलाने का निर्णय लिया.







