पटियाला हाउस कोर्ट से रिसर्च एंड एनालिसिस विंग के पूर्व अधिकारी विकास यादव को मिली बड़ी राहत
पटियाला हाउस कोर्ट ने पूर्व RAW अधिकारी विकास यादव को व्यक्तिगत पेशी से छूट दी, क्योंकि उन्होंने अपनी जान को खतरा बताया था. अमेरिकी न्याय विभाग ने उन पर खालिस्तानी नेता गुरपतवंत सिंह पन्नुन की हत्या की साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया था.
दिल्ली हाई कोर्ट ने श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट की सार्वजनिक प्राधिकरण स्थिति पर CIC को निर्णय देने का दिया निर्देश
दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्रीय सूचना आयोग (CIC) को यह तय करने का आदेश दिया है कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट सूचना अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत एक सार्वजनिक प्राधिकरण है या नहीं.
महाकुंभ भगदड़ पर संसद में हंगामा, विपक्ष ने सरकार को घेरा; नेता प्रतिपक्ष खड़गे ने कहा- ‘भगदड़ से हजारों लोगों की मौत हुई’
महाकुंभ में भगदड़ के मुद्दे पर संसद में विपक्ष ने सरकार को घेरा, सरकार पर मौतों का सही आंकड़ा छिपाने का आरोप लगाया और पारदर्शिता की मांग की. विपक्षी सांसदों ने लोकसभा में हंगामा किया और स्पीकर से चर्चा की मांग की.
Delhi Assembly Election 2025: HC ने मुकेश कुमार अहलावत के नामांकन को खारिज करने की याचिका को किया खारिज
दिल्ली हाईकोर्ट ने 5 फरवरी के दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मंत्री मुकेश कुमार अहलावत के नामांकन को खारिज करने की याचिका खारिज कर दी. याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया था कि अहलावत ने हलफनामा में जानकारी छिपाई, लेकिन कोर्ट ने इसे सुनवाई योग्य नहीं माना.
CBI ने पिंजौर में वन्यजीव तस्करी के गिरोह का भंडाफोड़, तेंदुए की खाल और अन्य अवशेष बरामद
CBI की वाइल्डलाइफ क्राइम यूनिट ने पिंजौर में एक विशेष अभियान चलाया और वन्यजीवों की तस्करी में लिप्त गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया. तेंदुए की खाल, ऊदबिलाव की खाल और पैंगोलिन के शल्क जैसे अवशेष बरामद किए गए.
सुप्रीम कोर्ट ने दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और हिंदू मैरिज एक्ट को चुनौती देने वाली याचिका की खारिज
सुप्रीम कोर्ट ने रूपसी सिंह द्वारा दायर याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और हिंदू मैरिज एक्ट के प्रावधानों को भेदभावपूर्ण और अवैध करार दिया गया था.
उत्तराखंड को रेल बजट में 4,641 करोड़ का आवंटन, 11 अमृत स्टेशन का भी तोहफा
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रेलवे बजट के संदर्भ में जानकारियां दीं. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस बार रेलवे को 2 लाख 52 हजार करोड़ रुपए का बजट आवंटन किया गया है.
NDA में बढ़ी दरार! कैबिनेट बैठक से दो बार गैरहाजिर रहे शिंदे…
महाराष्ट्र में सियासी टकराव बढ़ता जा रहा है. डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने दूसरी बार कैबिनेट मीटिंग में हिस्सा नहीं लिया है. यह मीटिंग कई अहम प्रोजेक्ट्स पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई थी. शिंदे के इस कदम से महाराष्ट्र में सियासी टकराव और बढ़ सकता है.
छत्तीसगढ़ में ED की बड़ी कार्रवाई: लेवी और ट्रांसपोर्ट घोटाले में 100 करोड़ की संपत्ति अटैच, 540 करोड़ का घोटाला उजागर
छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने लेवी और ट्रांसपोर्ट घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्तियों को अटैच किया है. जांच में 540 करोड़ रुपये के घोटाले का खुलासा हुआ है.
प्रयागराज महाकुंभ में अडानी परिवार के सेवा-कार्यों को शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने सराहा, जानें क्या कहा
Swami Avimukteshwaranand Saraswati Maharaj: प्रयागराज महाकुंभ में अडानी परिवार द्वारा श्रद्धालुओं के लिए सेवा-कार्य किए जा रहे हैं. इसके लिए जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने उनकी सराहना की है.







