संभल से सपा सांसद जियाउर रहमान को नोटिस, कोर्ट से नक्शा पास कराए बिना अवैध निर्माण का आरोप
पूरे मामले को लेकर एसडीएम वंदना मिश्रा ने बताया कि कोई भी बिल्डिंग जो विनियमित क्षेत्र में बनाई जाएगी, वो कोर्ट से नक्शा पास कराकर ही बनाई जाएगी, उन्होंने ऐसा नहीं किया था. इसी अनुक्रम में उनको नोटिस भेजा गया है.
राष्ट्रीय डोप परीक्षण प्रयोगशाला को एथलीट जैविक पासपोर्ट के प्रबंधन के लिए वाडा की मंजूरी मिली
राष्ट्रीय डोप परीक्षण प्रयोगशाला (NDTL), नई दिल्ली को एथलीट जैविक पासपोर्ट (एबीपी) के प्रबंधन के लिए वाडा की मंजूरी मिली है, जिससे भारत वैश्विक वाडा-अनुमोदित 17 एपीएमयू समूह का हिस्सा बन गया है. यह भारत और पड़ोसी देशों में डोपिंग रोधी प्रयासों को मजबूत करेगा.
Andhra Pradesh: 2,000 रुपये वसूलने के लिए एजेंटों ने पत्नी की फोटो एडिट कर वायरल किया, पति ने दे दी जान
मृतक के पिता अंकय्या ने कहा कि ब्याज सहित लोन चुकाने के बावजूद एजेंटों ने उत्पीड़न जारी रखा. उन्होंने उसके सभी संपर्कों तक पहुंच प्राप्त कर ली और छेड़छाड़ की गई तस्वीर फैलाना शुरू कर दिया.
केंद्रीय कैबिनेट ने ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ से जुड़े विधेयक को दी मंजूरी, शीतकालीन सत्र में हो सकता है पेश
केंद्रीय कैबिनेट ने 'वन नेशन, वन इलेक्शन' विधेयक को मंजूरी दी है, जिसे शीतकालीन सत्र में संसद में पेश किया जा सकता है. इसके तहत एक साथ लोकसभा, राज्य विधानसभाओं और स्थानीय निकायों के चुनाव कराने का प्रस्ताव है, जिसे लागू करने के लिए छह बिल लाने होंगे.
“अपनी मां से पूछो कि तुम्हारा पिता कौन है,” FIITJEE के चेयरमैन ने वर्चुअल मीटिंग के दौरान दी गाली
Reddit पर अपलोड किए गए एक वीडियो में FIITJEE के चेयरमैन डीके गोयल से एक वर्चुअल मीटिंग के दौरान जब एक कर्मचारी ने कंपनी के हालिया निवेश के बारे में सवाल उठाया तो गोयल ने तुरंत और आक्रमक तरीके से प्रतिक्रिया दी.
विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो का CM पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री प्रताप राव जाधव ने किया शुभारंभ
उत्तराखंड में पहली बार आयोजित हो रहे विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री प्रताप राव जाधव ने शुभारंभ किया. देहरादून में चल रहा ये एक्सो चार दिनों तक चलेगा.
13 साल चली कैंसर से जंग, Delhi AIIMS में 49 साल की महिला को मिला जीवनदान
49 साल की मनप्रीत कौर पिछले 13 सालों से कैंसर से जूझ रही थी, उन्हें स्टेज 4 का कैंसर था, जिसके लिए सर्जरी बहुत जरूरी थी. जानिए एम्स में डॉक्टर्स ने कैसे उनको बचाया.
यहां बन गया श्रीमद् भगवद् गीता पाठ करने का रिकॉर्ड, Guinness World Records में हुआ दर्ज
हिंदू धर्मग्रंथ गीता की उत्पत्ति आज से 5,000 साल पहले हुई थी, जब भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र के युद्ध में अर्जुन को कर्म का उपदेश दिया था.
Places of Worship Act: सुप्रीम कोर्ट का निचली अदालतों को निर्देश- न कोई नया मुकदमा दर्ज करें, न सर्वे का आदेश दें
सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश में वाराणसी में ज्ञानवापी विवाद, मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि मंदिर विवाद और कई अन्य मामले शामिल होंगे. अदालत को बताया गया कि कम से कम 10 जगहों पर ऐसे मुकदमे लंबित हैं.
Delhi Govt का होटल, क्लब, बार और रेस्तरां को आदेश- उम्र की पुष्टि किए बिना न परोसें शराब
हाल ही में नियमित निरीक्षणों के दौरान पाया कि 25 वर्ष से कम उम्र के ग्राहक बार, क्लब और रेस्तरां में शराब पी रहे हैं. इसके बाद दिल्ली सरकार ने यह कदम उठाया है.







