आयोग के फैसले से छात्रों में खुशी की लहर, कहा- ‘हम जानते थे कि सीएम योगी हमारे पक्ष में खड़े होंगे’
यूपीपीएससी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर प्रतियोगी छात्रों की मांगों को ध्यान में रखते हुए आगामी पीसीएस (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 को एक ही दिन में आयोजित करने का महत्वपूर्ण फैसला लिया है.
लश्कर-ए-तैयबा के लिए कथित तौर पर धन जुटाने के मामले में आरोपी जावेद अली को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली जमानत
अली को नवंबर 2019 में लश्कर के एक ऑपरेटिव शेख अब्दुल नईम उर्फ सोहेल खान को वित्तपोषित करने में उसकी कथित भूमिका के लिए गिरफ्तार किया गया था.
उत्तर-पूर्वी दिल्ली हिंसा मामले में देवांगना कलीता की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने पुलिस को नोटिस जारी किया
फरवरी 2020 में, तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की भारत यात्रा के साथ ही नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क उठी थी.
सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद परिजनों की पिटाई मामले में चार पुलिसकर्मी निलंबित, थाना प्रभारी लाइन हाजिर
मध्य प्रदेश में शिवपुरी के पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने बताया कि कोतवाली के टीआई को लाइन हाजिर किया गया है. चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. इसके अलावा मृतक और घायलों को नियमानुसार आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी.
Jharkhand: ‘मंईयां सम्मान योजना’ पर नहीं लगेगी रोक, याचिका खारिज होने पर हेमंत सोरेन ने कहा- तानाशाह हार गया
झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही ‘मंईयां सम्मान योजना’ पर रोक लगाने की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका खारिज कर दी है.
Manipur में जारी हिंसा के बीच 6 पुलिस थाना क्षेत्रों में फिर से लगाया गया AFSPA
मणिपुर को 1980 से ही AFSPA के तहत ‘अशांत क्षेत्र’ का दर्जा प्राप्त है और इसे 2004 में 32 वर्षीय थांगजाम मनोरमा की हत्या के बाद हुए कड़े विरोध प्रदर्शनों के बाद इंफाल के कुछ हिस्सों से वापस ले लिया गया था.
दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ उठाए गए सख्त कदम: सभी गैर-जरूरी निर्माण और तोड़फोड़ गतिविधियों पर लगा प्रतिबंध
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने शुक्रवार सुबह 8 बजे से प्रदूषण को रोकने के लिए GRAP-3 नियम लागू करने का निर्णय लिया. GRAP-3 के प्रभावी होने के दौरान पुराने उत्सर्जन मानदंड के वाहनों को आवागमन की अनुमति नहीं है.
दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी का झंडा बुलंद, महेश खिची मेयर चुनाव में हुए विजयी
दिल्ली नगर निगम में एक बार फिर से आम आदमी पार्टी ने अपने नाम का झंडा बुलंद किया है. ‘आप’ उम्मीदवार महेश खिची मेयर चुनाव में विजयी हुए हैं. उन्होंने भाजपा उम्मीदवार किशन लाल को तीन वोटों से हरा दिया.
वक्फ संपत्तियों का उपयोग शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण के लिए किया जाएगा: किरेन रिजिजू
वक्फ बिल से जुड़ी एक किताब के विमोचन के मौके पर केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि यह किताब वक्फ संपत्तियों के बेहतर प्रबंधन के लिए एक मार्गदर्शक साबित होगी.
Maharashtra: ताबड़तोड़ रैलियों के बीच पीएम नरेंद्र मोदी पहुंचे Iskcon मंदिर, भक्तों के साथ बजाया मजीरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र के पनवेल पहुंचे, जहां इस्कॉन (Iskcon) के लोगों ने उनका विशेष स्वागत किया. स्वागत समारोह के दौरान स्वयंसेवक "हरे राम, हरे कृष्ण" के भजन गा रहे थे, और पीएम मोदी ने भी झांझ बजाकर इस भक्ति माहौल में भाग लिया.





