Bharat Express DD Free Dish

देश

भारत की आजादी के चार साल बाद यानि 1951-52 में पहली बार देश में लोकसभा चुनाव हुए. इस दौरान लोकसभा के साथ ही सभी अन्य राज्यों में विधानसभा के चुनाव भी हुए थे, ये प्रक्रिया लगातार चार लोकसभा चुनावों तक जारी रही.

शिवदीप लांडे पूर्णिया में आईजी के रूप में तैनात हैं. उन्होंने ई-मेल के माध्यम से सरकार को अपना इस्तीफा भेज दिया है. इस्तीफे के बाद आईजी ने कहा कि वह निजी कारणों से पुलिस सेवा से इस्तीफा दिया है.

जम्मू-कश्मीर में फेरन खास तरीके का पोशाक होता है, जिसे कपड़ों के ऊपर एक जैकेट की तरह पहना जाता है, जो ठंड से बचाता है. यह घुटने तक लंबा होता है. कश्मीरी किसान इरशाद ने एक उपहार स्वरूप इसे पीएम नरेंद्र मोदी को दिया.

जब मानवेंद्र ने मोबाइल फोन देने से इनकार किया तो चारों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और जबरदस्ती फोन भी छीन लिया.

सुप्रीम कोर्ट ने वोडाफोन, आइडिया और एयरटेल की क्यूरेटिव पिटीशन को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्हें सरकार को 1.47 लाख करोड़ रुपए का एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (एजीआर) बकाए का भुगतान करना होगा.

पीड़ितों ने बताया कि बुधवार की देर शाम अचानक सैकड़ों की संख्या में लोग बस्ती में घुस आए और फायरिंग शुरू कर दी. करीब 50 राउंड फायरिंग के बाद उन लोगों ने घरों में आग लगा दी.

दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर राऊज एवेन्यू कोर्ट ने ईडी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. मामले की अगली सुनवाई 25 सितंबर को होगी.

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने भाजपा नेता प्रवीण शंकर कपूर द्वारा आम आदमी पार्टी के नेताओं अरविंद केजरीवाल और आतिशी के खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि मामले की सुनवाई को 7 अक्टूबर तक टाल दिया है.

कांग्रेस नेता ने कहा,  "कांग्रेस और राहुल गांधी भाजपा की धमकियों से डरने वाले नहीं हैं. राहुल गांधी पिछड़ों, दलितों और गरीबों के हक के लिए हमेशा खड़े रहेंगे और उनकी आवाज बुलंद करते रहेंगे.

पुलिस टीम ने दिल्ली-हरिद्वार राजमार्ग पर सुबह करीब 4 बजे एक कार सवार व्यक्तियों को रोकने का इशारा किया, लेकिन कार सवार भागने लगे, जब पुलिस टीम ने इनका पीछा किया तो फायरिंग शुरू कर दी.