सुप्रीम कोर्ट का फैसला: एक केस में कस्टडी के बावजूद दूसरे मामले में अग्रिम जमानत का हक
सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसला दिया है, जिसमें कहा गया है कि अगर कोई व्यक्ति एक मामले में हिरासत में है, तो वह दूसरे मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत की याचिका दायर कर सकता है.
ईडी की मांग पर 14 दिनों की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजे गए अमानतुल्लाह खान, अब 23 सितंबर को होगी मामले की सुनवाई
अमानतुल्लाह खान के वकील ने कोर्ट में कहा कि अमानतुल्लाह खान रोजाना ईडी दफ्तर में पेश होने के लिए तैयार हैं. उन्हें किसी भी शर्त पर रिहा कर दिया जाए.
प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में अबू धाबी के क्राउन प्रिंस से की मुलाकात, संबंधों को मजबूत करने पर किया ध्यान केंद्रित
अबू धाबी के क्राउन प्रिंस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की, जहां दोनों नेताओं ने कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए. यह यात्रा भारत-UAE के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.
वंदे भारत और शताब्दी जैसा फील, 30 मिनट में पूरा होगा 23KM का सफर, देखें, मेरठ मेट्रो की तस्वीरें
मेरठ में 23 किलोमीटर लंबा मेट्रो कॉरिडोर बनाया जा रहा है. इस कॉरिडोर पर 13 स्टेशन बनाए जा रहे हैं.
उत्तर प्रदेश सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा मामले में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
उत्तर प्रदेश सहायक शिक्षक भर्ती 2019 में चयनित अभ्यर्थियों की सूची को रद्द कर नई सूची तैयार करने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के लखनऊ पीठ के फैसले के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के फैसले पर रोक लगा दिया है.
दिल्ली शराब नीति मामले में तिहाड़ जेल में बंद समीर महेंद्रू और चनप्रीत सिंह को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत
Delhi Liquor Policy: दिल्ली शराब नीति कथित घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत तिहाड़ जेल में बंद समीर महेंद्रू और चनप्रीत सिंह को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है.
इंग्का समूह के नोएडा स्थित लिक्ली का सीएम योगी ने किया उद्घाटन, पैदा होंगी 9 हजार से ज्यादा नौकरियां
आइकिया स्टोर जैसे प्रमुख आकर्षण के साथ, लिक्ली नोएडा 47,833 वर्ग मीटर में फैला होगा और दिल्ली एनसीआर की सबसे बड़ी रिटेल परियोजनाओं में से एक होगा.
कोलकाता ट्रेनी डॉक्टर रेप और मर्डर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने CBI को दुबारा स्टेट्स रिपोर्ट दाखिल करने को कहा
आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को 17 सितंबर तक दोबारा स्टेट्स रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है.
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में दरार आने का किया जा रहा दावा, Fact Check में सामने आई सच्चाई, पढ़ें क्या है पूरा मामला
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर RaGa For India नाम के हैंडल से इस तस्वीर को पोस्ट किया गया है. जिसमें लौहपुरुष पटेल की प्रतिमा में पैर पर दरारें दिखाई दे रही हैं.
इजरायल को मुहैया कराए जा रहे हथियार और गोला बारूद की सप्लाई को लेकर दायर याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
इजरायल को भारत सरकार द्वारा मुहैया कराए जा रहे हथियार और गोला बारूद की सप्लाई करने वाली भारत की कंपनियों के मौजूदा लाइसेंस रद्द करने और नए लाइसेंस देने पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है.





