Bharat Express DD Free Dish

देश

ईडी का आरोप है कि वक्फ बोर्ड में कर्मचारियों की अवैध भर्ती हुई और अमानतुल्लाह खान के अध्यक्ष रहने के दौरान वक्फ बोर्ड की संपत्तियों को गलत तरीके से पट्टे पर देकर अवैध व्यक्तिगत लाभ कमाया गया.

प्रवीण सूद ने स्पष्ट किया कि इंटरपोल द्वारा जारी किए गए रेड कॉर्नर नोटिस गिरफ्तारी वारंट नहीं होते.

151 पन्नों के आदेश में ट्रिब्यूनल ने उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को जिम्मेदार सरकारी अधिकारियों सहित अन्य के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया था. एनजीटी ने उत्तराखंड के 13 जिलों की रिपोर्ट पर विचार करते हुए यह आदेश दिया था.

रिसर्च फर्म क्रिसिल की ओर से खाने की थाली की लागत को लेकर हर महीने जारी की जाने वाली रिपोर्ट में कहा गया कि सालाना आधार पर अगस्त में शाकाहारी और मांसाहारी थाली की कीमत में क्रमश: 8 प्रतिशत और 12 प्रतिशत की कमी देखने को मिली है.

जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपना चुनावी संकल्प पत्र जारी कर दिया है. अमित शाह ने इस दौरान नेशनल कॉन्फ्रेंस के घोषणा पत्र पर भी हमला किया.

सुप्रीम कोर्ट ने 12 जुलाई को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अंतरिम जमानत दी थी. लेकिन सीबीआई के मामले में हिरासत में थे, इसलिए वो जेल से बाहर नहीं आये थे.

अंडरग्रेजुएट मेडिकल छात्रों के लिए फोरेंसिक मेडिसिन मॉड्यूल में जारी किए गए पाठ्क्रम गाइडलाइंस पर काफी विवाद हुआ था, जिसके बाद इसे वापस लिया गया.

भागवत ने मणिपुर की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त की, जहां सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं है और स्थानीय लोग अपनी सुरक्षा को लेकर आशंकित हैं.

सीएम नीतीश कुमार ने शुक्रवार को इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) में नवनिर्मित क्षेत्रीय चक्षु संस्थान के उद्घाटन के मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि एक समय था, जब सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर नहीं थे. हम लोग जैसे ही सरकार में आए 2006 में अस्पतालों में मुफ्त दवा की शुरुआत की गई.

पुलिस का कहना है कि भागने के चलते बाइक दुर्घटना में एक आरोपी घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों की जमकर पिटाई की थी, इसी कारण एक व्यक्ति की जान गई है.