Bharat Express DD Free Dish

देश

शिंदे गुट को असल शिवसेना मानने के विधानसभा स्पीकर के फैसले के खिलाफ उद्धव ठाकरे गुट की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हुई. सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट से आग्रह किया कि महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल अक्टूबर में खत्म हो रहा है. इसलिए सुप्रीम कोर्ट को तेजी से सुनवाई करने की जरूरत है.

दिल्ली की एक अदालत ने कथित आबकारी घोटाले से संबंधित धन शोधन मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मनीष सिसोदिया और संजय सिंह की न्यायिक हिरासत बृहस्पतिवार को बढ़ा दी.

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार (7 मार्च) को मध्य प्रदेश के एक नियम पर सवाल खड़े करते हुए मध्य प्रदेश हाई कोर्ट से पूछा कि दृष्टिबाधित लोगों को न्यायिक सेवाओं में शामिल होने की अनुमति क्यों नहीं?

संदिग्ध IMPS ट्रांजेक्शन का मामला चर्चा में है. यूको बैंक के अलग-अलग एकाउंट्स से 820 करोड़ रुपए के संदिग्ध ट्रांजेक्शन्स की बात सामने आई थी. सीबीआई IMPS के इस पूरे संदिग्ध ट्रांजेक्शन के मामले में जांच कर रही है.

किसी ने किडनी चोरी करने वाले रैकेट का पर्दाफाश किया तो किसी ने महिलाओं से छेड़छाड़ करने वालों को सबक सिखाया और समाज को संदेश दिया है कि महिलाएं पुरुषों से कमजोर नहीं हैं. अगर जो ठान लें तो वह हर बड़ी से बड़ी चुनौती का सामना कर सकती हैं.

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे गुरुवार यानी कि 7 मार्च को राजस्थान के बांसवाड़ा में निकल रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुए.

अंतर-धार्मिक प्रेम संबंधों के कारण दिल्‍ली के एक फोटोग्राफर अंकित सक्सेना की दिनदहाड़े हत्‍या कर दी गई थी. फरवरी 2018 के इस हत्‍याकांड पर आज अदालत ने अपना फैसला सुनाया. तीन लोगों को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई.

PM Modi In Kashmir: पीएम मोदी ने नाजिम साथ सेल्फी वाली तस्वीर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी पोस्ट किया है.

राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों पर अपनी टिप्पणियों के कारण अकसर विवादों में रहने वाले रामदेव इस बार सुप्रीम कोर्ट के निशाने पर हैं. आरोप है कि सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें भ्रामक विज्ञापनों के माध्यम से मोटा मुनाफा कमाने से रोका, तो उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर देश की सबसे बड़ी अदालत को भी चुनौती देने से परहेज नहीं किया.

भारत हमेशा से आगे था, एक समय 19 विश्वविद्यालयों में से 18 भारत में स्थित थे. एक विश्वविद्यालय चीन में था जब कि पश्चिम में एक भी नहीं था.