Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘हनुमान अंश’ के बुंदेली गीत से लोकप्रिय हुए सुनील लोधी, सीएम मोहन यादव ने किया सम्मान, ₹1 लाख की सम्मान निधि का ऐलान

Hanuman Ansh Singer Sunil Lodhi: फिल्म ‘हनुमान अंश’ के बुंदेली गीत से लोकप्रिय हुए दृष्टिबाधित गायक सुनील लोधी का सीएम मोहन यादव ने सम्मान किया. सरकार ने ₹1 लाख सम्मान निधि और संगीत शिक्षा में मदद का ऐलान किया.

Hanuman Ansh Singer

हनुमान अंश के गायक सुनील लोधी का सीएम मोहन यादव ने किया सम्मान

Hanuman Ansh Singer Sunil Lodhi: सागर/अजय भटनागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले के रहने वाले दृष्टिबाधित युवा बुंदेली गायक सुनील लोधी (Sunil Lodhi) ने अपनी प्रतिभा से खास पहचान बनाई है. हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) में उनके बुंदेली गीत ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है. सुनील लोधी ने गुरुवार देर शाम भोपाल स्थित समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Mohan Yadav) से मुलाकात की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने सुनील लोधी और उनके माता-पिता का सम्मान किया और उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं.

CM मोहन यादव ने किया सम्मान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुनील लोधी को फिल्म में बुंदेली गीत गाने की उपलब्धि पर बधाई और शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार श्रेष्ठ कलाकारों को आगे बढ़ने के लिए अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है. कलाकारों के प्रोत्साहन के लिए सरकार की ओर से हर संभव सहयोग दिया जाएगा.

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि दृष्टिबाधित युवा गायक सुनील लोधी को एक लाख रुपये की सम्मान निधि प्रदान की जाएगी. इसके अलावा उनकी आंखों की रोशनी से जुड़ी जांच और आवश्यक उपचार के लिए भी सरकार की ओर से सहयोग दिया जाएगा.

संगीत की औपचारिक शिक्षा में भी मिलेगी मदद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सुनील लोधी की बचपन से ही गायन में रुचि रही है. ऐसे में उन्हें संगीत विद्यालय से औपचारिक संगीत पाठ्यक्रम पूरा करने के लिए भी सहयोग दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि प्रदेश में टैलेंट सर्च जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से ऐसे प्रतिभाशाली और उदीयमान कलाकारों को आगे लाने का प्रयास किया जाएगा.


ये भी पढ़ें: आधी रात को ISRO ने रचा इतिहास: EOS-05 सैटेलाइट भारतीय सेना के लिए क्यों है ‘ब्रह्मास्त्र’?


CM के सामने सुनील लोधी ने सुनाया फिल्म का गीत

मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान सुनील लोधी ने तंबूरा बजाते हुए फिल्म ‘हनुमान अंश’ का लोकप्रिय बुंदेली गीत ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान, सागर में नैया डार दई’ सुनाया. उनकी प्रस्तुति से मुख्यमंत्री भी प्रभावित हुए. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आग्रह पर सुनील लोधी ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर गाया जाने वाला भजन ‘जन्म लए रघुराई, ब्रज में बज रही बधाई’ भी सुनाया.

इस दौरान सुनील लोधी के पिता महेंद्र सिंह लोधी, माता भाग बाई और संस्कृति सलाहकार श्रीराम तिवारी मौजूद रहे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital