अगले 72 घंटे संभलकर! रूठा हुआ मानसून फिर हुआ सक्रिय, पू्र्वोत्तर से लेकर दिल्ली और यूपी-बिहार तक तबाही का अलर्ट
IMD ने 13 जुलाई 2026 के लिए कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में रेड अलर्ट है. दिल्ली-एनसीआर में उमस बरकरार रहने के बीच यूपी, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश का दौर तेज होने की संभावना है.
गुजरात में जुटने जा रहे हैं 47 देशों के दिग्गज! गृह मंत्री अमित शाह करेंगे इंटरपोल DFEG के 11वें एडिशन का आगाज़
गृह मंत्री अमित शाह गांधीनगर स्थित NFSU में इंटरपोल डिजिटल फॉरेंसिक एक्सपर्ट ग्रुप (DFEG) की 11वीं बैठक का उद्घाटन करेंगे. 47 देशों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में तीन नए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और एशिया की पहली साइबर फॉरेंसिक इन्वेस्टिगेशन वैन भी राष्ट्र को समर्पित की जाएगी...
गुरुग्राम में खौफनाक वारदात: पहले गर्लफ्रेंड को चाकू गोदकर मौत के घाट उतारा, फिर रेलवे ट्रैक पर किया सुसाइड
गुरुग्राम के सेक्टर-55 में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर श्रेष्ठ मलिक ने अपनी प्रेमिका इशाका की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी ने खुद भी ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी.
चश्मदीदों को धमकी, मां की बेबसी और डायल 112 का वो कॉल; वैशाली में वर्दी वाली बेटी के साथ किसने की हैवानियत?
Vaishali Home Guard Case: बिहार के वैशाली में एक महिला होमगार्ड को सरेआम रास्ते से अगवा कर उसके साथ रेप किया गया. महिला को बेहोशी की हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है. इस दौरान पीड़िता की छोटी बहन के साथ भी छेड़खानी और मारपीट का आरोप लगा है.
‘भगवान न करे वो जीतकर आएं…’, बांकीपुर जंग के बीच गिरिराज सिंह ने पीके को क्यों कहा फ्रॉड और चोर?
Giriraj Singh On Prashant Kishor: गिरिराज सिंह ने कहा कि ये वही प्रशांत किशोर हैं, जो दो सालों तक बड़ी-बड़ी बातें किया करते थे, लेकिन उनके सभी उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई. इस बार प्रशांत किशोर खुद मैदान में आए हैं. गिरिराज सिंह ने कहा कि उम्मीदवार पार्टी का प्रतीक होता है, चुनाव पार्टी लड़ती है.
कंधे पर 40 किलो का वॉटर कूलर लादे लोगों के सामने से रफूचक्कर हो गया ‘बाहुबली चोर’
महाराष्ट्र के अमरावती में एक चोर ने राजकमल चौक जैसे व्यस्त इलाके में जिम के बाहर लगा 40 किलो का वॉटर कूलर पाइपलाइन से उखाड़ा और उसे कंधे पर लादकर दिनदहाड़े फरार हो गया. यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है और पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.
किला परिसर में आतिशबाजी, चक्काजाम और ‘वोटकटवा’ का आरोप… दतिया की त्रिकोणीय जंग में छिपा है कौन सा सस्पेंस?
Datia By Election: दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने शनिवार की देर रात अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने पूर्व विधायक घनश्याम सिंह को अधिकृत प्रत्याशी बनाया है. नाम की घोषणा होते ही दतिया के किला परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया.
3 देशों के 144 घंटे के दौरे से क्या-क्या लेकर लौटे PM मोदी, भारत के लिए उसके क्या मायने हैं? इस एक्सप्लेनर में जानिए
ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम, इंडोनेशिया से बंदरगाह की डील और न्यूजीलैंड से 35 हजार करोड़ का ट्रेड...ये बड़े ऑब्जेक्टिव हैं पीएम मोदी की 6 दिवसीय विदेश यात्रा के. उनकी यह यात्रा द्विपक्षीय दौरों तक सीमित नहीं थी, बल्कि इसने वैश्विक कूटनीति में भारत की मजबूत होती विश्वसनीयता को दर्शाया है.
‘मजहब अलग, पूर्वज एक’, बाबा रामदेव ने DU में दिया एकता का संदेश
दिल्ली विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बाबा रामदेव ने कहा कि मजहब अलग हो सकते हैं लेकिन पूर्वज एक हैं.
ओडिशा युवती आत्मदाह: वो चैट और बंद कमरे का टॉर्चर… सामने आई रिश्तों के कत्ल की खौफनाक दास्तान!
Odisha Girl Sexual Abuse: ओडिशा से बाप-बेटी के रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक लड़की ने खुद पर पेट्रोल डालकर खुद को जला डाला. आत्मदाह की इस घटना में लड़की गंभीर रूप से जल गई. इस दौरान पुलिस ने लड़की के बयान के आधार पर जो खुलासे किये वो रूह कंपा देने वाला है.





