Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

देश

PM Modi Seychelles Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 से 29 जून 2026 तक सेशेल्स की राजकीय यात्रा पर रहेंगे. इस दौरान वे सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस के स्वर्ण जयंती (50वें वर्ष) समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. वो वहां रहने वाले भारतीय मूल के समुदाय से भी संवाद करेंगे.

MP Crime: कटनी जिले में शिकारियों ने जंगल के तालाब में जहर घोलकर 12 चीतल और 2 सांभर को मौत के घाट उतार दिया. वन विभाग की टीम ने खोजी कुत्ते की मदद से आरोपियों के घर दबिश देकर मांस और शिकार के उपकरण जब्त किए हैं.

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' के रचयिता ऋषि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की 189वीं जयंती के अवसर पर राज्य में 'वंदे मातरम् संग्रहालय' स्थापित करने की घोषणा की.

Narela open drain accident; दिल्ली के नरेला सेक्टर A-5 में खुले नाले में गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों और परिजनों ने प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नाले को तुरंत ढकने की मांग की है.

Malerkotla house theft case: मलेरकोटला के गुलशन इकबाल कॉलोनी में एक नामी एडवोकेट के घर चोरों ने सेंध लगाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली. घटना के समय परिवार मोहर्रम कार्यक्रम में गया हुआ था, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है.

Faridabad Pregnant Woman Murder: फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में 6 महीने की गर्भवती महिला की हत्या का आरोप उसके पति पर लगा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

बीजेपी उत्तर प्रदेश की नई संगठनात्मक टीम की घोषणा के बाद जारी प्रेस रिलीज में हुई एक टाइपिंग गलती चर्चा का विषय बन गई. 'भारतीय जनता पार्टी' की जगह 'भारतीय जानता पार्टी' लिखे जाने पर सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.

Bihar Politics: भवन निर्माण विभाग के 29 जून के अल्टीमेटम के बाद लालू-राबड़ी परिवार ने 10 सर्कुलर रोड बंगला खाली करना शुरू कर दिया है. वहीं, उनके नए आवास को भगवा से बदलकर आरजेडी के आधिकारिक हरे और सफेद रंग में रंग दिया गया है.

Bundelkhand Expressway Toll Scam: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के टोल संचालन एग्रीमेंट में बड़ा वित्तीय घोटाला सामने आया है, जहां 333 करोड़ रुपये के अनुबंध को महज ₹100 के स्टांप पर तैयार किया गया. स्टांप एवं निबंधन विभाग की जांच में 13.34 करोड़ रुपये की स्टांप चोरी का खुलासा हुआ है, जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी गई है.

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या दौरे पर अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को 'महापाप' बताया और आरोप लगाया कि बड़े लोगों को बचाने की कोशिश हो रही है.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital