‘मुश्किल समय में साथ खड़ा है भारत…’ वेनेजुएला भूकंप पर दुख जताकर क्या बोले पीएम मोदी?
वेनेजुएला में भीषण भूकंप और भारी तबाही की खबरों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त करते हुए पीड़ितों के लिए हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राहत और बचाव प्रयासों को लेकर चर्चा तेज हो गई है, जबकि प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर दुनिया की नजर बनी हुई है...
’25 जून लोकतंत्र का काला अध्याय’, संविधान हत्या दिवस पर CM योगी का कांग्रेस पर हमला; कई मुख्यमंत्रियों ने भी साधा निशाना
आपातकाल की 51वीं बरसी पर संविधान हत्या दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने 25 जून 1975 को भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय बताया. वहीं कई मुख्यमंत्रियों ने भी आपातकाल को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी.
‘धर्मांतरण नहीं स्वीकारा’, शहीदी दिवस पर बाबा बंदा सिंह बहादुर को देशभर में नमन, अमित शाह ने बताया साहस का प्रतीक
Baba Banda Singh Bahadur Shaheedi Diwas: खालसा सेना के प्रथम सेनापति और महान सिख योद्धा बाबा बंदा सिंह बहादुर के शहीदी दिवस पर अमित शाह समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी.
आधी रात को थर्राई दिल्ली! गुरु रंधावा के जिम पर तांडव करने वाले बिश्नोई गैंग के शूटर्स का एनकाउंटर
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने पश्चिम विहार में मुठभेड़ के दौरान लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े दो कथित शार्पशूटरों को गिरफ्तार किया. जांच में सामने आया कि दोनों पर गुरु रंधावा के जिम के बाहर हुई फायरिंग में शामिल होने का आरोप है और उनके पास से हथियार बरामद किए गए...
मौसम विभाग ने जारी किया महा-अलर्ट: दिल्ली-एनसीआर से लेकर बिहार-यूपी पर अगले 48 घंटे बेहद भारी, मानसून दिखाएगा कड़े तेवर
देशभर में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और IMD ने 25 जून के लिए कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है. दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र और पूर्वोत्तर राज्यों में तेज हवाओं व जलभराव का खतरा बढ़ गया है.
मध्य प्रदेश में 9 दिन देरी से पहुंचा मानसून, मुंबई में बारिश से जनजीवन प्रभावित; कई राज्यों में हीटवेव और बारिश का डबल असर
Monsoon Arrival India: देश में मानसून धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है. मानसून की रफ्तार बढ़ने के साथ अब यह देश के 22 राज्यों तक पहुंच चुका है. मौसम विभाग के अनुसार, 5 जुलाई तक मानसून पूरे देश को कवर कर सकता है.
करोड़ों का फ्लैट, 18 बैंक खाते और फॉर्म हाउस; पटना के इस सरकारी बाबू की काली कमाई देख आंखें फटी की फटी रह जाएंगी
पटना के भवन निर्माण विभाग के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर पवन कुमार के ठिकानों पर EOU ने बड़ी छापेमारी की है. पटना, नोएडा, भागलपुर और दिल्ली में हुई इस कार्रवाई में 3 करोड़ का फ्लैट, 39 लाख के गहने, नोएडा में फॉर्म हाउस और पत्नी-बच्चों के नाम पर 13 कीमती प्लॉट व फ्लैट के दस्तावेज मिले हैं
मोहन यादव ने सलाहकार को 1 रुपये में दे दी 500 करोड़ की जमीन, जीतू पटवारी के आरोपों के बाद बैकफुट पर सरकार
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव के जमीन विवाद को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका दावा है कि उज्जैन में 500 करोड़ की सरकारी जमीन मात्र 1 रुपये में सीएम के सांस्कृतिक सलाहकार के ट्रस्ट को दी गई.
इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर साइबर क्राइम तक पर मंथन, पीएम मोदी ने ‘प्रगति’ बैठक में की ₹30,000 करोड़ की परियोजनाओं की समीक्षा
PM Modi PRAGATI Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने PRAGATI की 52वीं बैठक की अध्यक्षता की. यह एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकारों के बीच बेहतर तालमेल बनाकर योजनाओं और परियोजनाओं को समय पर पूरा करना है.
दौसा में CBN की बड़ी कार्रवाई, यूपी रोडवेज बस से 72 हजार ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद
Dausa Tramadol Seizure: राजस्थान के दौसा जिले में नशीली दवाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (CBN) जयपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 72 हजार प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए हैं. इस नशीली खेप को यूपी रोडवेज बस के जरिए आगरा से महवा लाई जा रही थी.







