Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

देश

Bharat Tiwari Encounter Case: भोजपुर जिले के शाहपुर में भरत तिवारी के कथित एनकाउंटर मामले में नया मोड़ आ गया है. हत्या का केस दर्ज होने के बाद आज बिलौटी गांव में महापंचायत बुलाई गई है, जिसमें प्रशांत किशोर समेत यूपी-बिहार के कई संगठन हिस्सा ले रहे हैं.

Narendra Modi और Tamim bin Hamad Al Thani के बीच पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बातचीत हुई. कतर के अमीर ने रास लफान हादसे में भारतीयों की मौत पर संवेदना व्यक्त की, जबकि दोनों नेताओं ने सहयोग और क्षेत्रीय शांति पर जोर दिया...

Narendra Modi ने संस्कृत सुभाषित के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में सामूहिक समर्पण, पुरुषार्थ और कर्मशीलता का संदेश दिया. पीएम का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे विकसित भारत के विजन से जोड़कर देखा जा रहा है...

दिल्ली के उद्योग भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती में भीषण आग लगने से दर्जनों अस्थायी घर जलकर खाक हो गए, हालांकि समय रहते लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया. लगातार सामने आ रहे अग्निकांडों ने दिल्ली और अन्य शहरों में फायर सेफ्टी, अवैध बिजली कनेक्शन और संकरी बस्तियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

आज का मौसम 24 जून 2026: IMD ने दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, ओडिशा समेत 18 राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. जानें अपने राज्य का मौसम अपडेट.

Rajasthan Crime News: पीड़ित युवक ने आरोप लगाया कि 16 फरवरी को विवाह होने के बाद से मतीन अहमद उसकी पत्नी का लगातार पीछा कर रहा था. शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी विवाहिता को परेशान करता था तथा उसके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकियां देता था.

PM Modi Meets Mammootty: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को दूसरे नागरिक अलंकरण समारोह में पद्म पुरस्कार 2026 प्रदान किए. प्रधानमंत्री मोदी ने इस कार्यक्रम में भाग लिया. इस दौरान उन्होंने उन्होंने प्रसिद्ध मलयालम अभिनेता ममूटी और उनकी फैमिली से भी मुलाकात की.

Nitin Nabin Meeting: बीजेपी के अध्यक्ष नितिन नबीन ने मंगलवार को कर्नाटक के नेताओं को तलब किया और हाल ही में हुए राज्य विधानसभा चुनावों में हुई क्रॉस वोटिंग पर कड़ा रुख अपनाया. अध्यक्ष नितिन नवीन ने क्रॉस वोटिंग पर नाराजगी व्यक्त करते हुए राज्य के नेताओं से अपने संगठन में अनुशासन बनाए रखने को कहा.

Bogtui Massacre Accused Rohan Sheikh: सीबीआई ने पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के बोगतुई नरसंहार मामले में घोषित अपराधी रोहन शेख उर्फ किस्मत शेख को कोलकाता के मिर्जा गालिब रोड से गिरफ्तार किया. इस नरसंहार में 10 लोग जलकर मर गए थे.

Panchna Dam Water Dispute: पांचना बांध से जल निकासी को लेकर बढ़ते विवाद और आंदोलन के तेज होते स्वरूप के बीच राज्य सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्चस्तरीय हस्तक्षेप शुरू कर दिया है. इसी क्रम में ADG (कानून-व्यवस्था) बीजू जॉर्ज जोसेफ मंगलवार को करौली पहुंचे और कलेक्ट्रेट में प्रशासनिक अधिकारियों तथा किसान प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा की.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital